लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मोदी और शाह को बताया घुसपैठिया,  खट्टर ने कहा- उनकी अक्ल का पेच हिला हुआ है

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 1, 2019 17:37 IST

एनआरसी मु्द्दे को लेकर रविवार को अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि हिंदुस्तान सबके लिए है। ये हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? सबका समान अधिकार है। अमित शाह जी, नरेंद्र मोदी जी आप खुद घुसपैठिये हैं। घर आपका गुजरात है, आ गए दिल्ली। आप खुद माइग्रेंट हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को घुसपैठिया बताया है, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हमला बोला है और कहा है कि उनकी अक्ल में कुछ पेच हिला हुआ है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को घुसपैठिया बताया है, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया है। उनके इस बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हमला बोला है और कहा है कि उनकी अक्ल में कुछ पेच हिला हुआ है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, 'मनोहर लाल खट्ट्रर ने कहा है कि अधीर रंजन चौधरी की अक्ल का पेच हिला हुआ है।' इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में 'गीता महोत्सव कार्यक्रम' में भाग लेने के बाद स्कूल सिलेबस को लेकर कहा है कि हमारी राय है कि गीता श्लोकों को स्कूल के सिलेबस में शामिल किया जाना चाहिए ताकि बच्चे अच्छे संस्कार सीखें।  बता दें कि एनआरसी मु्द्दे को लेकर रविवार को अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि हिंदुस्तान सबके लिए है। ये हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? सबका समान अधिकार है। अमित शाह जी, नरेंद्र मोदी जी आप खुद घुसपैठिये हैं। घर आपका गुजरात है, आ गए दिल्ली। आप खुद माइग्रेंट हैं।'

अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि एनआरसी-एनआरसी नाम लेते-लेते ऐसा माहौल पैदा हो गया है कि हिंदुस्तान के असली नागरिक सोच रहे हैं कि हमारा क्या होगा। लोग सारे कागजात लेकर नहीं बैठे रहते। क्योंकि यह हमारा देश है, हम वोट डालते हैं, अब इतने सारे कागजात जुटाने की क्या जरूरत है। जो गरीब लोग हैं, जो आदिवासी हैं, पिछड़े हैं, जो पढ़े लिखे नहीं हैं, उनके पास कागजात होते हैं कभी? सुबह जब वह उठते हैं तो दिनभर यही सोचते हैं कि रात और कल के खाने का जुगाड़ कैसे होगा। उनके पास इतने कागजात के बारे में सोचने का समय नहीं है। आज वे लोग डरे हुए हैं।' चौधरी ने कहा था कि वे दिखाना चाहते हैं कि मुसलमान को भगाएंगे। मुसलमान को भगाने की उनकी हिम्मत नहीं है। मुसलमान हमारे देश का नागरिक है, भागेगा क्यों? हिंदुस्तान सबके लिए है, हिंदू के लिए है, मुसलमान के लिए है। गंगा-जमुना तहजीब का हिंदुस्तान है। सबके सहयोग से हिंदुस्तान बना है। लेकिन वे दिखाना चाहते हैं कि हम हिंदू को रहने देंगे, मुसलमान को भगा देंगे। ये हिन्दुस्तान किसी की जागीर है? सबका अधिकार समान है।

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी