मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जिस बयान को बताया जा रहा है विवादित, हरियाणा बीजेपी ने ट्वीट कर दी सफाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 10, 2019 04:04 PM2019-08-10T16:04:17+5:302019-08-10T16:04:17+5:30

मनोहर लाल खट्टर पिछले साल भी ऐसी बात कह चुके हैं जिससे विवाद खड़ा हो गया था। उस दौरान उन्होंने छेड़छाड़ और रेप के मुद्दे पर बयान दिया था। खट्टर ने कहा था कि रेप और छेड़छाड़ की जो घटनाएं हैं ये 80 से 90 फीसदी जानकारों के बीच में होती हैं।

Haryana BJP twitter handle clarifies Chief Minister Manohar Lal Khattar statement | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जिस बयान को बताया जा रहा है विवादित, हरियाणा बीजेपी ने ट्वीट कर दी सफाई

फाइल फोटो

Highlightsमनोहर लाल खट्टर की 'कश्मीर से दुल्हन लाने' वाली बात पर ही विवाद खड़ा हो गया।खट्टर शुक्रवार को फतेहाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एक बयान पर मचे शोर शराबे के बाद हरियाणा की बीजेपी इकाई ने इस सफाई दी है। हरियाणा बीजेपी के ट्वीटर हैंडल से मनोहर लाल खट्टर के बयान वाले वीडियो को शेयर किया गया और कहा गया कि-

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की बात कर रहे हैं और लिंगानुपात कम होने के कारण उत्पन्न हुए समस्याओं को उदाहरण दे कर समझा रहे हैं। अब ऐजेंडे के नाते तोड़ मरोड़ कर बातें करने से पहले पूरा वीडियो सुनें।

मनोहर लाल खट्टर की 'कश्मीर से दुल्हन लाने' वाली बात पर ही विवाद खड़ा हो गया। खट्टर का इशारा संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्मकर जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिये जाने की ओर था। 

खट्टर शुक्रवार को फतेहाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, "अगर लड़कियों की तादाद लड़कों से कम हो तो दिक्कतें हो सकती हैं। हमारे (ओ पी) धनखड़जी ने कहा था कि उन्हें (दुल्हनों को) बिहार से लाना होगा। लेकिन कुछ लोगों ने कहा, कश्मीर खुला है, लिहाजा उन्हें (दुल्हनों को) वहां से लाया जाएगा। इसके आगे उन्होंने कहा- लेकिन मजाक से हटकर, सवाल यह है कि अगर अनुपात (लिंग अनुपात) सही रहे तो समाज में संतुलन ठीक रहेगा।" 

गौरतलब है कि धनखड़ ने 2014 में कहा था कि अगर हरियाणा के लड़कों को राज्य में सही जोड़ीदार नहीं मिला तो वह बिहार से उनके लिये दुल्हन लेकर आएंगे। हरियाणा अपने लिंग अनुपात के लिये बदनाम रहा है।

मनोहर लाल खट्टर पिछले साल भी ऐसी बात कह चुके हैं जिससे विवाद खड़ा हो गया था। उस दौरान उन्होंने छेड़छाड़ और रेप के मुद्दे पर बयान दिया था। खट्टर ने कहा था कि रेप और छेड़छाड़ की जो घटनाएं हैं ये 80 से 90 फीसदी जानकारों के बीच में होती हैं। काफी समय तक एकसाथ घूमते हैं, अनबन होने पर एफआईआर करवा देते हैं कि इसने मुझे रेप किया। खट्टर के इस बयान का काफी विरोध हुआ था।

Web Title: Haryana BJP twitter handle clarifies Chief Minister Manohar Lal Khattar statement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे