लाइव न्यूज़ :

चरखी दादरी में बोले पीएम मोदी, 'हरियाणा ने बनाया 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मिशन को सफल, यहां हर कोई कहता है, 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 15, 2019 14:08 IST

PM Modi in Charkhi Dadri: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए चरखी दादरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सफल रहा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने हरियाणा के चरखी दादरी में किया जनसभा को संबोधितपीएम मोदी ने कहा, इस दिवाली को करें बेटियों को समर्पित

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए चरखी दादरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। ये दो दिनों में पीएम मोदी की दूसरी चुनावी रैली है।

पीएम मोदी ने अपनी इस रैली में कहा कि इस बार की दिवाली बेटियों के योगदानों को समर्पित होनी चाहिए। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की सफलता का श्रेय हरियाणा को दिया। 

पीएम मोदी की चरखी दादरी में चुनावी रैली की खास बातें:

-पीएम मोदी ने हरियाणा के चरखी दादरी की चुनावी रैली में कहा, 'इस बार दो तरह की दिवाली मनाई जाएगी। एक दीया दिवाली और दूसरी कमल दिवाली। हमें इस दिवाली को अपनी बेटियों को समर्पित करना चाहिए और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए।'

-चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरे हालिया अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने मुझसे कहा कि उन्होंने दंगल फिल्म देखी थी जो भारत की बेटियों के शानदार प्रदर्शन को दिखाती है। मुझे ये सुनकर हरियाणा पर बहुत गर्व हुआ।

-अगर हरियाणा के गांव आगे नहीं आए तो तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ इतना व्यापक, प्रभावी और सफल नहीं होता। हरियाणा में हर कोई कहता है, म्हारी छोरियां, छोरों से कम हैं के?'

-मैं हरियाणा में चुनावी रैलियां करने नहीं आता, मैं हरियाणा में बीजेपी के लिए प्रचार नहीं करता, मैं हरियाणा में वोट नहीं मांगता, हरियाणा खुद मुझे बुलाता है। मैं यहां आने से खुद को रोक नहीं सकता। आपने मुझे इतना प्यार दिया है।'

-हिंदुस्तान और हरियाणा के किसानों के हक का पानी 70 साल तक पाकिस्तान जाता रहा..ये मोदी पानी को रोकेगा और आपके घर तक लाएगा। इस पानी पर हक हिंदुस्तान का है, हरियाणा के किसान का है।

 -एक समय हरियाणा में बीजेपी की दो-तीन सीटें थीं, लेकिन अब वह लोगों के आशीर्वाद से राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। आज हरियाणा की जनता शुद्धता, कड़ी मेहनत और ईमानदारी पर अपनी मोहर लगा रही है।'

-हरियाणा का ये क्षेत्र अब 4-5 नेशनल हाईवे से जुड़ गया है, नए मेडिकल कॉलेज यहां बन रहे हैं, लॉस्टिक हब बन रहा है। ये सब तब हो रहा है जब आपने डबल इंजन लगाया। दिल्ली में नरेन्द्र मोदी का इंजन और हरियाणा में मनोहर लाल जी का इंजन।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019जी जिनपिंगदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं