लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: डेरों ने नहीं खोले हैं पार्टियों को समर्थन देने पर पत्ते, गुरमीत राम रहीम, रामपाल के जेल में होने से चमक फीकी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 11, 2019 09:08 IST

Deras in Haryana polls: राज्य की राजनीति में अच्छी-खासी दखल रखने वाले डेरों ने आगामी विधानसभा चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल के प्रति समर्थन को लेकर राय नहीं बनाई है

Open in App
ठळक मुद्देडेरों ने अब तक नहीं किया हरियाणा चुनावों में किसी को समर्थन देने का फैसलाराम रहीम और रामपाल के डेरों ने कहा कि बैठक के बाद करेंगें फैसला

हरियाणा विधानसभा चुनावों में अब महज 10 दिन का ही वक्त रह गया है, लेकिन डेरों या आध्यात्मिक गुरुओं ने अभी तक किसी भी खास पार्टी के प्रति अपना समर्थन नहीं जताया है। इन डेरों का  मतदाताओं पर अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता रहा है राजनातिक दल इन संगठनों का समर्थन लेते रहे हैं। 

रेप और हत्या मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल में वक्त बिता रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की एक 15 सदस्यीय कमिटी चुनावों के दौरान किसी पार्टी को समर्थन देने पर फैसला लेती है। 

डेरा सच्चा सौदा ने अब तक नहीं दिया है किसी पार्टी को समर्थन

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता ने कहा कि वह पूरे राज्य में बैठकों से राय ले रहे हैं, एक बार बैठकें खत्म हो जाएं तो फिर हम बहुमत के आधार पर फैसला लेंगे और अपने समर्थन का ऐलान करेंगे...चुनाव से एक दिन पहले भी हमारा ऐलान हमारे अनुयायियों के मार्गदर्शन के लिए काफी है।

रामपाल के डेरा ने भी नहीं बनाया है अब तक समर्थन का मन

वहीं एक और डेरा प्रमुख गुरु रामपाल, जो सतलोक आश्रम चलाते हैं, भी नवंबर 2014 से जेल में हैं। इस साल के लोकसभा चुनावों से पहले रामपाल के डेरा ने कांग्रेस का समर्थन किया था, जैसा कि उसने पिछले साल के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान किया था।

गुरु रामपाल के मीडिया प्रभारी चांद राठी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मुद्दे अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को अपने सदस्यों के साथ बैठक है और वह अपने सभी सदस्यों और अनुयायियों के समूहों से बातचीत के बाद अपने समर्थन का ऐलान करेंगे। राठी ने दावा किया के रामपाल के अनुयायियों का रोहतक के आसपास की सीटों पर सीधा प्रभाव है।

डेरा बालक पुरी, गौकरण धाम ने भी नहीं खोले हैं पत्ते

इसके अलावा राज्य में कई छोटे डेरा भी हैं। डेरा बाबा श्री बालक पुरी के बाबा करन पुरी ने कहा कि वह अपने भक्तों से किसी खास पार्टी को वोट देने के लिए नहीं कहते हैं। उनके डेरा का सबसे ज्यादा प्रभाव पंजाबी समुदाय पर है और उनके यहां ज्यादातर बीजेपी नेता आते हैं।

एक और गुरु बाबा कपिल पुरी रोहतक में डेरा गौकरण धाम चलाते हैं। वह कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के कट्टर समर्थक हुआ करते थे। हालांकि आगामी चुनावों से पहले उन्होंने बीजेपी को समर्थन देने का संकेत दिया है।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019गुरमीत राम रहीमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट