लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Elections: आसान नहीं 75 प्लस की राह, BJP को भेदना होगा रोहतक में हुड्डा का गढ़

By बलवंत तक्षक | Updated: September 10, 2019 16:52 IST

Haryana Assembly Elections: भाजपा का फोकस लंबे समय से रोहतक पर है. पिछले आम चुनाव में रोहतक एकमात्न ऐसी सीट थी, जिस पर भाजपा नहीं जीत पाई थी.

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपने 75 से ज्यादा सीटें जीतने के दावे पर खरा उतरने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक को भेदना होगा.पूरे हरियाणा में घूमने के बाद मुख्यमंत्नी मनोहरलाल खट्टर की जनआशीर्वाद यात्ना के समापन पर, प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी की रोहतक में रैली का मकसद भी यही था.

हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपने 75 से ज्यादा सीटें जीतने के दावे पर खरा उतरने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक को भेदना होगा. पूरे हरियाणा में घूमने के बाद मुख्यमंत्नी मनोहरलाल खट्टर की जनआशीर्वाद यात्ना के समापन पर, प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी की रोहतक में रैली का मकसद भी यही था. लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटें हासिल करने के बाद अब भाजपा ने विधानसभा चुनावों का शंखनाद भी रोहतक से किया है.

भाजपा का फोकस लंबे समय से रोहतक पर है. पिछले आम चुनाव में रोहतक एकमात्न ऐसी सीट थी, जिस पर भाजपा नहीं जीत पाई थी. विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी और यह सब हुड्डा के प्रभाव वाले क्षेत्न थे. इसके बाद भाजपा ने अपनी पूरी ताकत रोहतक और इसके साथ लगते झज्जर और सोनीपत जिलों में लगाई है. 

इस बार भाजपा ने रोहतक लोकसभा क्षेत्न से हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हरा दिया है और आने वाले चुनाव में हुड्डा को रोहतक में ही घेरने की तैयारियों में जुटी है. 

प्रधानमंत्नी मोदी ने लोगों से अपना जुड़ाव दिखाते हुए कहा, ‘‘आज तक मैंने हरियाणा से जितना मांगा है, यहां के लोगों ने उससे ज्यादा ही दिया है. रैली में इतनी बड़ी तादाद में लोगों की मौजूदगी हवा का रुख बता रही है. मनोहर सरकार ने जैसे हरियाणा की सेवा की है, उसी का जीता जागता स्वरूप यह जनआशीर्वाद है. रोहतक में यात्ना की समाप्ति से यह तय हो गया है कि आने वाले समय में हरियाणा का आशीर्वाद किसके साथ रहेगा.’’ 

रोहतक में हुड्डा पिता-पुत्न का किला भेदने के लिए मोदी ने दो बड़ी परियोजनाओं की शुरु आत की.

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टरनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर