लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव: चुनावी पिच पर चौके-छक्के लगाने के लिए फिर तैयार हैं नवजोत सिंह सिद्धू

By बलवंत तक्षक | Updated: October 1, 2019 07:37 IST

हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ सिद्धू पंजाबी और सिख बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्दे हरियाणा में करीब 30 सीटें ऐसी हैं, जहां पंजाबी और सिख वोटरों की अच्छी तादाद है. पिछले चार महीने से सिद्धू पंजाब की राजनीति में हाशिए पर हैं.

कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू हरियाणा की चुनावी पिच पर एक बार फिर चौके-छक्के लगाने के लिए तैयार हैं. कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति की तरफ से पार्टी आलाकमान को भेजी स्टार प्रचारकों को सूची में सबसे पहला नाम सिद्धू का ही है.

सिद्धू ने लोकसभा चुनावों के दौरान भी हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया था. उन्हें सुनने के लिए भीड़ भी उमड़ी और तालियां भी खूब बजीं, लेकिन कांग्रेस की झोली खाली रह गई और राज्य की सभी दस सीटें भाजपा के खाते में चली गई थीं. लोकसभा चुनावों के दौरान पंजाब में प्रचार के दौरान सिद्धू की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पटरी नहीं बैठी.

कैप्टन के उनका महकमा बदल देने के बाद तनातनी और बढ़ गई थी. आखिर में सिद्धू को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ गया. मंत्रिमंडल छोड़ने के बाद से सिद्धू ने चुप्पी साध ली और सार्वजनिक कार्यक्र मों में भी हिस्सा लेना बंद कर दिया. पिछले चार महीने से सिद्धू पंजाब की राजनीति में हाशिए पर हैं.

हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ सिद्धू पंजाबी और सिख बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. हरियाणा में करीब 30 सीटें ऐसी हैं, जहां पंजाबी और सिख वोटरों की अच्छी तादाद है. सिद्धू का इस बार हरियाणा में चुनाव प्रचार करना कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद साबित हो पाएगा, यह 24 अक्तूबर को परिणाम आने पर साफ हो जाएगा.

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९नवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप