लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Elections 2024: आप ने जारी की 19 उम्मीदवारों की छठी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 12, 2024 10:04 IST

Haryana Assembly Elections 2024: आम आदमी पार्टी (आप) ने आज (12 सितंबर) हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी छठी सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम जारी किए, जिसमें वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग को पंचकुला सीट से मैदान में उतारा गया है।

Open in App

Haryana Assembly Elections 2024: आम आदमी पार्टी (आप) ने आज (12 सितंबर) हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी छठी सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम जारी किए, जिसमें वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग को पंचकुला सीट से मैदान में उतारा गया है।

पार्टी ने कालका, अंबाला शहर, मुलाना, शाहबाद, पिहोवा, गुहला, पानीपत, जिंद, फतेहाबाद, ऐलनाबाद, नलवा, लोहारू, बाढड़ा, दादरी, बवानी खेड़ा, कोसली, फरीदाबाद एनआईटी और बढ़कल सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। आप ने ऐलनाबाद से मनीष अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जहां इनेलो ने अपने वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला को मैदान में उतारा है।

आप की ओर से जारी सूची के मुताबिक ओपी गुज्जर कालका से, वजीर सिंह ढांडा जींद से, कमल बिसला फतेहाबाद से, गीता श्योराण लोहारू से, ओपी वर्मा बड़खल से और हिम्मत यादव कोसली से चुनाव लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पहले चुनाव के लिए 70 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

आम आदमी पार्टी की 5वीं लिस्ट घोषित

आप ने बुधवार को नौ उम्मीदवारों के साथ पांचवीं सूची जारी की। पांचवीं सूची में घोषित उम्मीदवारों में नरवाना से अनिल रंगा, तोशाम से दलजीत सिंह, नांगल से डॉ. गोइपचंद, पटौदी से प्रदीप जुटैल, फिरोजपुर झिरका से वसीम जाफर, पुनाहना से नायाब ठेकेदार बिसरू, होडल से एमएल गौतम, पलवल से धर्मेंद्र हिंदुस्तानी और पृथला से कौशल शर्मा शामिल हैं।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी