लाइव न्यूज़ :

Haryana Elections 2024: कांग्रेस-आप गठबंधन नहीं!, आम आदमी पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की घोषणा की, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 9, 2024 16:10 IST

Haryana Assembly Elections 2024:हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Assembly Elections 2024: कांग्रेस और आप ने दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में लोकसभा के लिए सीट के बंटवारे पर समझौता किया था।Haryana Assembly Elections 2024: कांग्रेस और आप ने पंजाब में अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ा था।Haryana Assembly Elections 2024: नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है।

Haryana Assembly Elections 2024: आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस से अलगाव कर लिया। आम आदमी पार्टी (आप) ने 20 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन नहीं करेंगे। सीटों की संख्या को लेकर दोनों की राह अलग हो गई। आप 10 सीटों की मांग कर रही थी और कांग्रेस पांच सीटों की पेशकश कर रही थी। आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने सोमवार को कहा कि अगर कांग्रेस पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उसके साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में विफल रही।

पार्टी ने हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को कलायत से और इंदु शर्मा को भिवानी से मैदान में उतारा है। विकास नेहरा को महम से और बिजेंद्र हुड्डा को रोहतक से मैदान में उतारा गया है। आम आदमी पार्टी राज्य में संभावित गठबंधन के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही थी। हालांकि, आप कितनी सीट पर चुनाव पर लड़ेगी, इसको लेकर बातचीत अटक गई है।

सूत्रों के अनुसार, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी 10 सीट की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस पांच सीट की पेशकश कर रही है। इससे पहले, आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा था कि अगर शाम तक समझौता नहीं हुआ, तो उनकी पार्टी सभी 90 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी कर देगी।

गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आप का हर कार्यकर्ता सभी 90 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। गुप्ता ने कहा कि आप कांग्रेस के जवाब का इंतजार कर रही है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है। हरियाणा में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

 नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। राज्य में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। आप जहां 10 सीट की मांग कर रही है, वहीं कांग्रेस उसे सिर्फ सात सीट देने को तैयार थी।

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने नौ और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसके अनुसार उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर को मैदान में उतारा गया है। इस सूची के साथ, कांग्रेस ने 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए कुल 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बृजेंद्र सिंह और ग्रोवर के अलावा कांग्रेस ने थानेसर से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, टोहाना से परमवीर सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी, महम से बलराम दांगी, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी और बादशाहपुर से वर्धन यादव को मैदान में उतारा है।

तोशाम विधानसभा सीट पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बंसीलाल के पोते और पोती के बीच टक्कर होगी। क्रिकेट प्रशासक से नेता बने अनिरुद्ध चौधरी, बंसीलाल के पोते हैं और उनका मुकाबला अपनी चचेरी बहन और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी से होगा जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार हैं। श्रुति चौधरी बंसीलाल के छोटे बेटे दिवंगत सुरेंद्र सिंह और भाजपा नेता किरण चौधरी की बेटी हैं।

जबकि अनिरुद्ध चौधरी, रणबीर सिंह महेंद्र के बेटे हैं। महेंद्र, बंसीलाल के बड़े बेटे हैं। बृजेन्द्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के पुत्र हैं और वह पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं मौजूदा जजपा (जननायक जनता पार्टी) विधायक दुष्यंत चौटाला को जींद जिले के उचाना कलां से चुनौती देंगे। बृजेन्द्र सिंह पूर्व सांसद हैं।

पार्टी की दूसरी सूची में शामिल अन्य प्रमुख चेहरों में परमवीर सिंह पूर्व मंत्री हैं, दांगी वरिष्ठ पार्टी नेता आनंद सिंह दांगी के पुत्र हैं और शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हैं। कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, प्रदेश इकाई के प्रमुख उदयभान को होडल सीट और पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से उम्मीदवार बनाया गया। कांग्रेस ने पहले 31 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019Aam Aadmi Partyकांग्रेसअरविंद केजरीवालराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम