लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: आज से शुरू हो जाएगा चुनावी रैलियों का घमासान, सबसे पहले पूर्व सांसद राजकुमार सैनी करेंगे रैली

By बलवंत तक्षक | Updated: September 1, 2019 09:26 IST

हरियाणा में अगले महीने 15 सितंबर तक विधानसभा चुनावों की घोषणा हो जाएगी. इसके साथ ही हरियाणा में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देसबसे पहले पूर्व सांसद राजकुमार सैनी एक सितंबर को सोनीपत जिले के गोहाना में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) की रैली करेंगे.भाजपा ने रोहतक में 8 सितंबर को रैली करने का फैसला किया है.

हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कल से पूरे महीने राज्य में रैलियों का घमासान छिड़ा रहेगा. सत्तारूढ़ भाजपा सहित सभी राजनीतिक पार्टियां रैलियों के जरिये अपनी ताकत दिखाएंगी.

सबसे पहले पूर्व सांसद राजकुमार सैनी एक सितंबर को सोनीपत जिले के गोहाना में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) की रैली करेंगे. बसपा से समझौता टूटने के बाद सैनी पहली बार रैली करेंगे.

भाजपा ने रोहतक में 8 सितंबर को रैली करने का फैसला किया है. रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे. रैली की तैयारियां बड़े जोर-शोर से जारी हैं. जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला आने वाले चुनावों के लिए अपने परदादा देवीलाल की कर्मस्थली महम से चुनावी बिगुल बजाना चाहते हैं.

महम में जेजेपी की रैली के लिए 25 सितंबर की तारीख तय की गई है. चुनावों के लिए बसपा ने जेजेपी से गठबंधन किया है. महम रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल होंगी. 

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इनेलो कैथल में 25 सितंबर को रैली कर अपनी ताकत दिखाएगी. इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने अभूतपूर्व रैली का दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपने बलबूते सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारेगी.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी इसी महीने एक बड़ी रैली करने का ऐलान कर चुके हैं. इसकी तारीख की घोषणा होना अभी बाकी है. कांग्रेस की राज्य इकाई में अगले दो-चार दिनों में कुछ फेरबदल की उम्मीद है. हो सकता है, इसके बाद ही हुड्डा अपनी रैली की तारीख का ऐलान करें.  

हरियाणा में अगले महीने 15 सितंबर तक विधानसभा चुनावों की घोषणा हो जाएगी. इसके साथ ही हरियाणा में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी. विधानसभा चुनावों के अक्तूबर के तीसरे हफ्ते तक संपन्न हो जाने की उम्मीद है.

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए