लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने खेला ब्राह्मण कार्ड, सुधा भारद्वाज को प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान

By बलवंत तक्षक | Updated: September 26, 2019 10:49 IST

Haryana Assembly Election 2019 Update: अपनी जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने उन्हें ताज पहनाने की कोशिश कर रहे ब्राह्मण समुदाय के नेताओं को अचानक गर्दन काटने की धमकी दे दी थी. चुनावी मौसम में खट्टर के खिलाफ यह मुद्दा बन गया था.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला कांग्रेस अध्यक्ष चौहान ने थाम लिया था भाजपा का दामनहरियाणा में 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं.

हरियाणा में सुधा भारद्वाज को प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान सौंप कर पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेला है. अभी वे प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रही थीं. भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने सुधा को अगले आदेशों तक कार्यकारी अध्यक्ष पद पर कार्य करने का जिम्मा सौंपा है. राज्य महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्र चौहान के हाथ का साथ छोड़कर अचानक भगवा रंग में रंग जाने के बाद पार्टी ने यह फैसला किया गया है.

हरियाणा में 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में पार्टी ने सुधा भारद्वाज को महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पर नियुक्त कर ब्राह्मण समुदाय को खुश करने की कोशिश की है. हाल ही पार्टी आलाकमान ने अनुसूचित जाति से कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष और जाट समुदाय से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी सौंपी थी. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सुधा अब ब्राह्मणसमुदाय को कांग्रेस के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगी. उन्होंने कहा है, पार्टी की मजबूती के लिए मुझ से जो भी संभव हो सकेगा, करने के प्रयास करूंगी.

अपनी जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने उन्हें ताज पहनाने की कोशिश कर रहे ब्राह्मण समुदाय के नेताओं को अचानक गर्दन काटने की धमकी दे दी थी. चुनावी मौसम में खट्टर के खिलाफ यह मुद्दा बन गया था. ब्राह्मण समाज ने खट्टर के बहिष्कार की धमकी दे दी थी. इस पर बिना देर किए  खट्टर ने अपने कहे पर खेद भी व्यक्त कर दिया था. ऐसे समय में कांग्रेस ने सुधा भारद्वाज को महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर निश्चित ही ब्राह्मणों को राजी करने का प्रयास किया है.

महिला कांग्रेस अध्यक्ष चौहान ने थाम लिया था भाजपा का दामन

हरियाणा में कांग्रेस मामलों के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने एक पत्र के जरिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा को एक पत्र भेजकर यह जानकारी दी है. महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद सात सितंबर से खाली चल रहा था. महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्र चौहान इसी दिन भाजपा में शामिल हो गई थीं. सुमित्र 19 फरवरी, 2014 से कांग्रेस महिला अध्यक्ष थीं. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद सुमित्र चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं कर उन्हें अपने पद पर बने रहने के निर्देश दिए गए थे. शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद कांग्रेस की गुटबाजी से परेशान चल रही सुमित्र चौहान भाजपा में शामिल हो गई थीं.

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९कांग्रेससुधा भारद्वाज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील