लाइव न्यूज़ :

हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावः भाजपा मुख्यालय पर सन्नाटा, न कोई मिठाई, न फूल, न झंडे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 18:06 IST

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा, “कांग्रेस एक थकी हुई पार्टी है जबकि भाजपा ऊर्जावान पार्टी है। इस ऊर्जा से लोकतंत्र की उत्पत्ति होती है जिसकी जरूरत लोगों को है।”

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में कांग्रेस पारंपरिक रूप से मजबूत रही है और 2014 से पहले तक हमारा मत प्रतिशत 2 प्रतिशत भी नहीं था।कांग्रेस के इस कटाक्ष की हरियाणा के लोगों ने एमएल खट्टर और भाजपा दोनों को खारिज कर दिया है।

हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों के गुरुवार को आए नतीजे अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहने के कारण भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय से रौनक गायब दिखी।

पार्टी प्रवक्ताओं द्वारा महाराष्ट्र में स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार के बाद हरियाणा में भी सरकार गठन का भरोसा जताये जाने के बावजूद यहां ज्यादा धूमधाम नहीं दिखी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा, “कांग्रेस एक थकी हुई पार्टी है जबकि भाजपा ऊर्जावान पार्टी है। इस ऊर्जा से लोकतंत्र की उत्पत्ति होती है जिसकी जरूरत लोगों को है।”

एक अन्य प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा ने हरियाणा में कांग्रेस से मिली कड़ी टक्कर के सवाल पर संवाददाताओं से कहा कि आजकल कांग्रेस को अपनी हार में भी जीत नजर आती है। वह इसे हार की बजाय नैतिक जीत कहती है। हरियाणा में कांग्रेस पारंपरिक रूप से मजबूत रही है और 2014 से पहले तक हमारा मत प्रतिशत 2 प्रतिशत भी नहीं था।

हमने 2014 में ही बड़ी जीत हासिल की थी। कांग्रेस के इस कटाक्ष की हरियाणा के लोगों ने एमएल खट्टर और भाजपा दोनों को खारिज कर दिया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस जल्दबाजी में है। हम हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सरकार बनाने में कामयाब है।

यदि हम बहुमत का आंकड़ा छूने में कामयाब नहीं होते हैं तो अपने छोटे सहयोगियों से गठबंधन करेंगे।” भाजपा ने हरियाणा में अबकी बार 75 के पार का चुनावी नारा दिया था। हनुमान कौशिक (40) सुबह ही भिवानी से आए थे। पार्टी मुख्यालय में खामोशी के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी।

उन्होंने कहा, “न कोई मिठाई, न फूल, न झंडे। हरियाणा में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम न आने पर कार्यकर्ता हतोत्साहित हैं।” जनसंघ के दिनों से भाजपा के कार्यकर्ता रहे किशन लाल भंडुला ने कहा कि कांग्रेस के विपरीत हम जमीन पर अधिक काम करने में असफल रहे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत