लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः आज दिल्ली में होगा बीजेपी-जेजेपी के बीच मंत्रालयों का बंटवारा, अमित शाह लगाएंगे मुहर!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2019 10:25 IST

शपथ ग्रहण के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दिल्ली पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी और जेजेपी ने अपने स्तर पर मंत्रालय तय कर लिए हैं जिस पर अमित शाह की स्वीकृति लेनी है।

Open in App
ठळक मुद्दे10 दिन बाद भी खट्टर सरकार के मंत्रियों के नाम तय नहीं किए जा सके हैं।हरियाणा विधानसभा चुनाव में खट्टर सरकार के आठ मंत्री चुनाव हार चुके हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव का नतीजा 24 अक्टूबर को घोषित किया गया था। 10 दिन बाद भी खट्टर सरकार के मंत्रियों के नाम तय नहीं किए जा सके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस पर आखिरी मुहर लगा सकते हैं। शपथ ग्रहण के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दिल्ली पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी और जेजेपी ने अपने स्तर पर मंत्रालय तय कर लिए हैं जिस पर अमित शाह की स्वीकृति लेनी है।

बीजेपी के सामने चुनौतियां

हरियाणा विधानसभा चुनाव में खट्टर सरकार के आठ मंत्री चुनाव हार चुके हैं। ऐसे में नए चेहरों में किसे मंत्री पद दिया जाए इस पर संशय बरकरार है। निर्दलीय विधायकों में से किसे मंत्री बनाना है इस पर भी कोई एक राय नहीं बन सकी है। हालांकि रविवार की बैठक में इस उहापोह की स्थिति पर विराम लग सकता है।

विशेष सत्र के बाद मंत्रिमंडल विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि विधानसभा के संभावित विशेष सत्र के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा तथा सत्तारूढ़ गठबंधन का न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने के लिए भाजपा और जजपा के नेताओं की एक समिति बनायी जाएगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आये खट्टर ने यहां हरियाणा भवन में मंत्रिमंडल की पहली बैठक की। केवल खट्टर और चौटाला ने ही रविवार को शपथ ली थी।

निगम और आयोग चेयरमैन के इस्तीफे

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बोर्ड, निगम और आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ शुक्रवार को बैठक की। इस दौरान अधिकांश ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इन सभी जगहों पर नए सिरे से नियुक्तियां की जाएंगी। 

गौरतलब है कि भाजपा के पास राज्य में सरकार बनाने के लिए छह सीटें कम थीं इसलिए उसने जेजेपी के साथ मिल कर सरकार बनाने का समझौता शुक्रवार को किया था। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 40 सीटें, जजपा को 10, कांग्रेस को 31, इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी को एक एक सीटें मिली है। सात निर्दलीय भी विजयी हुए हैं।

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019अमित शाहदुष्यंत चौटालामनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत