लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: मातम में बदल गई खुशी, हिसार से सेना भर्ती से मेडिकल करवाकर लौट रहे 10 युवकों की सड़क हादसे में मौत

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 25, 2019 09:17 IST

पुलिस के अनुसार मृतकों में कुछ लोग मिलिट्री अकादमी में कैडेट थे। देर शाम मेडिकल होने के बाद 10 युवक ऑटो से जींद आ रहे थे, इस दौरान एक टैंकर से ऑटो की सीधी टक्कर हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमरने वालों में दो सगे भाई भी हैं।यह हादसा हांसी रोड पर इक्कस और रामराय के बीच हुआ।

हरियाणा के जींद में मंगलवार देर रात एक तेल के टैंकर ने ऑटो रिक्शा को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में सेना की भर्ती से मेडिकल करवाकर लौट रहे युवकों सहित 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में दो सगे भाई भी हैं। यह हादसा हांसी रोड पर इक्कस और रामराय के बीच हुआ।

पुलिस के अनुसार मृतकों में कुछ लोग मिलिट्री अकादमी में कैडेट थे। सोमवार को जो युवक शारीरिक दक्षता में सफल रहे उनका मंगलवार को मेडिकल होना था। देर शाम मेडिकल होने के बाद 10 युवक ऑटो से जींद आ रहे थे। देर रात करीब 11 बजे रामराये गांव के पास सामने से आ रहे एक टैंकर से ऑटो की सीधी टक्कर हो गई।

पुलिस के मुताबिक ऑटो चालक तेज लाइट के चलते सामने से आ रहे टैंकर को ठीक से देख नहीं पाया। हादसे में सभी युवक और हिसार निवासी ऑटो चालक टैंकर के नीचे दब गए। इन्हें निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मातम में बदल गईं खुशियांसेना में भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के बाद मेडिकल होने से सभी युवक खुद व उनके परिजन काफी खुश थे, लेकिन किसी को भी नहीं पता था कि यह खुशी पल भर में ही मातम में बदल जाएगी।

टॅग्स :हरियाणाहिसारजींद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'