लाइव न्यूज़ :

हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात की, पर्याप्त मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: April 17, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण में बढ़ोतरी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और उन्हें मडिकल ऑक्सीजन की पर्याप्त एवं निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य देखभाल ढांचा, दवाओं आदि से संबंधित हरसंभव सहयोग का भी आश्वासन दिया।

हर्षवर्धन ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य के लिए 1121 अतिरिक्त वेंटिलेटर भेजे जा रहे हैं।

हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी से बातचीत की। उन्हें मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति तथा स्वास्थ्य ढांचा, दवाएं एवं हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए उन्हें 1121 अतिरिक्त वेंटिलेटर भी भेजे जा रहे हैं।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘निरूद्ध क्षेत्र, निगरानी और कोविड-19 मामलों के उपचार के लिए उनसे चर्चा की। पांच बातों -- जांच, निगरानी, उपचार, कोविड के उपयुक्त व्यवहार और टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर दिया।’’

महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और देश में सबसे अधिक नए मामले इसी राज्य में सामने आ रहे हैं। शनिवार को देश भर में कोरोना वायरस के 2,34,692 नए मामले में आए जिनमें से महाराष्ट्र में 63,729, उत्तरप्रदेश में 27,426 और दिल्ली में 19,486 मामले शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता