लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस के संपर्क में हैं 22 बागी विधायक', हरीश रावत का दावा-कमलनाथ सरकार साबित करेगी बहुमत

By भाषा | Updated: March 11, 2020 16:12 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने यह आरोप भी लगाया कि कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देखरेख में हो रहा है। रावत यह आरोप भी लगाया, ‘‘ इन विधायकों को भ्रम में बेंगलुरू ले जाया गया। अब उनको बंधक बनाकर रखा गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देहरीश रावत ने बुधवार को कहा कि सभी 22 बागी विधायक पार्टी के संपर्क में हैं रावत ने कहा, ‘‘कमलनाथ सरकार बहुमत साबित करेगी।

नयी दिल्ली:मध्य प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस आलाकमान की तरफ से पर्यवेक्षक बनाकर भोपाल भेजे गए पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने बुधवार को कहा कि सभी 22 बागी विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और वो भाजपा में नहीं जाएंगे।

रावत ने यह आरोप भी लगाया कि कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देखरेख में हो रहा है। उन्होंने ‘दावा किया, ‘‘ भाजपा धनशक्ति और प्रभोलन देकर संसदीय लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। मध्य प्रदेश का घटनाक्रम सत्ता लोलुपता और धनशक्ति के दुरुपयोग का है। ये 22 विधायक सिंधिया जी के साथ थे, लेकिन सिंधिया भाजपा में चले गए हैं तो ये विधायक कांग्रेस में रहेंगे।’’

उन्होंने यह आरोप भी लगाया, ‘‘ इन विधायकों को भ्रम में बेंगलुरू ले जाया गया। अब उनको बंधक बनाकर रखा गया है।’’ विधायकों के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर रावत ने कहा, ‘‘ऐसे इस्तीफे का कोई मतलब नहीं है। यह भाजपा की ओर से रचा गया ड्रामा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विधायक से संपर्क हुआ है और वो संपर्क में बने हुए हैं। उन्हीं ने संकेत दिया है कि वो भाजपा के साथ नहीं है।’’ रावत ने कहा, ‘‘कमलनाथ सरकार बहुमत साबित करेगी। सभी विधायक एकजुट हैं और सहयोगी दल भी साथ हैं।’’ 

टॅग्स :हरीश रावतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप