लाइव न्यूज़ :

आज हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी बनेगी एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दी हरी झंडी

By अनुराग आनंद | Updated: January 24, 2021 08:18 IST

देश में पहली बार होने ऐसा होने जा रहा है, जब सीएम के रहते हुए कोई और एक दिन लिए प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री सृष्टि के समक्ष 12 विभागों के अधिकारी विभागीय योजनाओं पर 5-5 मिनट का प्रेजेंटेशन भी देंगे। इस दौरान किसी भी तरह का सवाल अधिकारियों से बतौर सीएम सृष्टि पूछ सकेंगी। 

नई दिल्ली:हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए आज (24 जनवरी ) अपने राज्य उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगी। एक दिन के लिए राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। इश बार 24 जनवरी का दिन उत्तराखंड में खास होने जा रहा है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मंजूरी के बाद हरिद्वार की सृष्टि को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। देश में पहली बार होने ऐसा होने जा रहा है, जब सीएम के रहते हुए कोई और एक दिन लिए प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा।

हरिद्वार के बहादुराबाद ब्लॉक के दौलतपुर गांव की रहने वाली है सृष्टि-

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार के बहादुराबाद ब्लॉक के दौलतपुर गांव का नाम प्रदेश के इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है, सृष्टि गोस्वामी को बालिका दिवस के मौके पर 24 जनवरी को 1 दिन का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, मुख्यमंत्री की भूमिका में सृष्टि उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेगी।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री सृष्टि के समक्ष 12 विभागों के अधिकारी विभागीय योजनाओं पर 5-5 मिनट का प्रेजेंटेशन भी देंगे। इस दौरान किसी भी तरह का सवाल अधिकारियों से बतौर सीएम सृष्टि पूछ सकेंगी। 

सृष्टि के पिता प्रवीण पुरी दौलतपुर में ही परचून की दुकान चलाते हैं

सृष्टि के पिता प्रवीण पुरी दौलतपुर में ही परचून की दुकान चलाते हैं, जबकि सृष्टि की मां सुधा गोस्वामी गृहिणी हैं। इससे पहले सृष्टि गोस्वामी को 2018 में बाल विधानसभा संगठन में बाल विधायक भी चुना गया था।

सृष्टि के पिता प्रवीण पुरी ने कहा कि आज उनका सर गर्व सर ऊंचा हो गया है कि उनकी बेटी आज उस मुकाम पर पहुंच गई है, जहां पहुंचने के लिए लोग सपने देखते हैं, पूरे देश में पहली बार होने ऐसा होने जा रहा है, जब मेरी बेटी एक दिन के लिए ही सही प्रदेश की CM बनेगी।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे हैं-

दरअसल, प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए व समाज में बराबरी पर आने के लिए प्रोत्साहन देना चाहते हैं। इसी के तहत उन्होंने सांकेतिक तौर पर एक दिन का सीएम सृष्टि को बनाने का फैसला लिया है।

टॅग्स :उत्तराखण्डजनरल वी के सिंह,General V.K. Singh,हरिद्वारत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'