लाइव न्यूज़ :

Hardoi Road Accident: गंगा स्नान करके आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 14 लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2025 10:36 IST

Hardoi Road Accident:कार्तिक पूर्णिमा पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बेरिया गंगा घाट पर मेला लगता है जिसमें लखीमपुर और सीतापुर के भी श्रद्धालु आते हैं।

Open in App

Hardoi Road Accident:  हरदोई जिले में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्नान करके वापस जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसकी वजह से 14 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम हुए इस हादसे के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर 30 लोग सवार थे, सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि मटिया मऊ मार्ग पर सलापुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से आगे निकलते समय एक कार ट्रैक्टर के अगले पहिये से टकरा गई जिसकी वजह से यह हादसा हआ। कार्तिक पूर्णिमा पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बेरिया गंगा घाट पर मेला लगता है जिसमें लखीमपुर और सीतापुर के भी श्रद्धालु आते हैं।

लखीमपुर और सीतापुर से ट्रैक्टर ट्राली से श्रद्धालु बुधवार को गंगा स्नान के लिए आए थे। देर शाम वे वापस जा रहे थे। 

टॅग्स :हरदोईसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'