लाइव न्यूज़ :

आतिशी के आरोप पर गौतम गंभीर के साथ आए भज्जी, कहा- वो किसी भी महिला के साथ ऐसा नहीं कर सकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2019 13:33 IST

वहीं, पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद गौतम गंभीर और बीजेपी को मनीष सिसोदियाने ट्वीट कर जवाब दिया है।

Open in App

लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की सियासी मैदान में 'अभद्र भाषा' वाले पंपलेट को लेकर घमासान मचा हुआ है। पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आतिशी ने बीजेपी प्रत्याशी व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के खिलाफ आरोप लगा लगाया है कि वो उनके खिलाफ 'अभद्र भाषा' वाले पंपलेट बांट रहे हैं। गौतम गंभीर पर लगे आरोपों के बीच क्रिकेटर हरभजन सिंह ने गंभीर का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट किया कि गंभीर किसी भी महिला के साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं।

हरभजन सिंह ने ट्वीट किया कि मैं कल से गौतम गंभीर के बारे में आ रही खबरों को लेकर हैरान हूं। मैं गंभीर को अच्छी तरह से जानता हूं और वह किसी भी महिला के लिए ऐसी टिप्पणी कर ही नहीं सकते हैं। वह चाहे हारें या जीते, लेकिन वह आदमी इन सब से ऊपर है।

वहीं, पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद गौतम गंभीर और बीजेपी को मनीष सिसोदियाने ट्वीट कर जवाब दिया है। दिल्ली में 12 मई को सातों लोकसभा सीट पर चुनाव होने हैं। आप पार्टी और बीजेपी ने एक दूसरे पर मानहानि केस करने का दावा किया है। 

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है, ''गौतम गंभीर चोरी और सीनाजोरी? इस घिनौनी हरकत के लिए तुम्हें माफी मांगनी चाहिए थी। और मानहानि की धमकी दे रहे हो? उलटा चोर कोतवाल को डांटे? मानहानि हम करेंगे- तेरी हिम्मत कैसे हुई ये पर्चा बांटने की, और बेशर्मी से उसका झूठा इल्जाम सीएम पर लगाने की?'

टॅग्स :लोकसभा चुनावआतिशी मार्लेनागौतम गंभीरहरभजन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्रिकेट'इनमें से एक को पापा चुन ले': 'तीन जोकर' वाली टिप्पणी पर हरभजन सिंह ने ट्रोलर पर किया तीखा पलटवार

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटक्या 5 साल ट्रॉफी सूखे को खत्म करेंगे कप्तान पंड्या, हरभजन ने कहा- रोहित, बुमराह, तिलक और सूर्यकुमार की चौकड़ी से रहिए सावधान?

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन तेंदुलकर की शादी में गीता बसरा ने लूटी लाइमलाइट, साड़ी में दिखा ऐसा ग्लैमरस अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी