लाइव न्यूज़ :

Happy Teachers Day: हाथ में कटोरा लेकर हल्ला बोल, शिक्षक दिवस पर ऐसा प्रदर्शन, प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा- 35-40 साल से नहीं मिला वेतन!

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2024 14:49 IST

Happy Teachers Day: प्रदर्शनकारी शिक्षकों के जुटान को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल की भी तैनाती दिखी। शिक्षक लोग सीएम नीतीश कुमार से न्याय मांग रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों को अनुदान ना देकर वेतन दिया जाए।35-40 साल से वेतन नहीं मिला है।मांगों पर विचार करने के लिए आग्रह कर रहे हैं।

पटनाः शिक्षक दिवस के दिन गुरुवार को बिहार के वित्त रहित शिक्षकों जदयू कार्यालय के बाहर भारी बवाल काटा। हजारों की संख्या में वित्त रहित शिक्षक अपनी हाथों में कटोरा व पोस्टर बैनर लेकर पटना स्थित जदयू कार्यालय के गेट पर जमा हुए। वहीं इन प्रदर्शनकारी शिक्षकों के जुटान को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल की भी तैनाती दिखी। शिक्षक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी मांगों पर विचार करने के लिए आग्रह कर रहे हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों से पहुंचे वित्त रहित शिक्षकों का कहना है कि उन लोगों को अनुदान ना देकर वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें 35-40 साल से वेतन नहीं मिला है।

वो लोग धरना करते करते थक गए हैं। महिला शिक्षिकाओं ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन पर ध्यान देते वो कटोरा लेकर नहीं घुमती। हम लोग गरीब हैं, भूखे हैं, हम लोग शिक्षा विभाग और नीतीश सरकार से कहना चाहते हैं कि शिक्षक दिवस के दिन हमारा परिवार भूखा है। हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री हमारी मांगों को पूरा करें। हमें वेतनमान देकर जदूय कार्यालय से विदा करें।

शिक्षकों का कहना है कि शायद कटोरी देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इन शिक्षकों पर दया आ जाए। मांग करते करते कुछ शिक्षक रिटायर्ड हो गए, तो कुछ दुनिया से भी चले गए। लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं मानी। शिक्षकों का कहना है कि क्या वित्त रहित शिक्षकों को पैसा देने के लिए क्या सरकार के कोष में पैसा नहीं है?

शिक्षकों का कहना है कि जब तक शिक्षक भूखा रहेगा, ज्ञान का सागर सूखा रहेगा। वहीं कटोरा लेकर प्रदर्शन करने के सवाल पर शिक्षकों ने कहा कि  वो लोग कटोरा लेकर पटना की सड़क पर खड़े हैं ताकि उन्हें जो भी भीख मिलेगा उसको वो सरकार को देंगे ताकि सरकार उसे अपने कोष में जमा कर उन्हें वेतन देंगे और जनता की कल्याण करेंगे।

टॅग्स :School Education DepartmentपटनाबिहारBiharSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं