लाइव न्यूज़ :

इंदौर में बजरंग दल के हंगामे के बाद सार्वजनिक शौचालय से हनुमान मंदिर का नाम हटाया गया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 12:17 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 नवंबर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के सिरपुर में सार्वजनिक शौचालय के प्रवेश द्वार पर क्षेत्र के एक हनुमान मंदिर का नाम लिखा होने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद नगर निगम ने सुविधाघर के प्रवेश द्वार पर रंग पुतवाकर वहां से इस धार्मिक स्थल का नाम हटवा दिया है।

बजरंग दल की स्थानीय इकाई के प्रमुख तन्नू शर्मा ने सोमवार को बताया कि सिरपुर के सार्वजनिक शौचालय के प्रवेश द्वार पर क्षेत्र के खेड़ापति हनुमान मंदिर का नाम लिखा था और संगठन के कार्यकर्ता यह नाम हटाने को लेकर नगर निगम अधिकारियों से कई बार मांग कर चुके थे।

उन्होंने कहा, ‘‘इस मांग पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण हमने सार्वजनिक शौचालय के सामने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। शौचालय पर हनुमान मंदिर का नाम लिखा होने से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं।’’ शर्मा के मुताबिक खेड़ापति हनुमान मंदिर से सार्वजनिक शौचालय करीब 100 मीटर दूर है।

उधर, नगर निगम के सार्वजनिक शौचालय विभाग के सुपरवाइजर विनय बागोरा ने कहा, ‘‘हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि संबंधित सार्वजनिक शौचालय एक निजी संस्था चलाती है और नगर निगम वहां साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण भर करता है।’’

नगर निगम अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें जैसे ही पता चला कि सार्वजनिक शौचालय के प्रवेश द्वार पर खेड़ापति हनुमान मंदिर का नाम लिखा गया है, हमने संबंधित संस्था को बोलकर इस सुविधाघर से यह नाम हटवा दिया है।"

चश्मदीदों के मुताबिक, बजरंग दल के हंगामे के बाद सार्वजनिक शौचालय के उस स्थान पर नीला रंग पोत दिया गया है, जहां खेड़ापति हनुमान मंदिर का नाम का नाम लिखा गया था। यह शौचालय लम्बे समय से चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'