लाइव न्यूज़ :

कोहरे की वजह से एक्सप्रेस वे पर आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, 12 जख्मी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 14:29 IST

Open in App

नोएडा, 13 फरवरी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इस घटना में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस- वे पर आज सुबह एक ट्रक खराब हो गया। वह एक्सप्रेस वे के द्वितीय लाइन में खड़ा था।

उन्होंने बताया कि तभी पीछे से आ रही फौजी ट्रैवल्स की बस कोहरे की वजह से ट्रक से टकरा गई। इसके बाद बस के पीछे आ रही तीन कारें और एक बस भी एक के बाद एक आपस में टकरा गईं।

उन्होंने बताया कि फौजी ट्रैवल्स की बस में बैठे आरिफ, मनोज कुमार, दुर्गेश, विकास, अमित, रविंद्र सहित 12 व्यक्ति घायल हो गए हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों के लिए भर्ती कराया गया है।

सिंह ने बताया कि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात का मार्ग बदला ताकि पीछे से आ रही और गाड़ियों की टक्कर न हो तथा क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटाकर चौकी फॉर्मूला वन परिसर में रखा गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'