लाइव न्यूज़ :

राफेल विवाद पर HAL चीफ आर माधवन ने कहा- हम राफेल डील के लिए दावेदार थे ही नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2018 14:25 IST

विपक्ष और कांग्रेस ने इसे लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट में एचएएल की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

Open in App

राफेल डील को लेकर जहां विपक्ष नरेन्द्र मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हो रही है। इसी बीच हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के नए चीफ आर माधवन ने कंपनी को राफेल डील को लेकर कोई भी राजनीति करने की सलाह नहीं दी है। उन्होंने कहा है कि कंपनी को इस विवाद से दूर रखा जाए। आर माधवन सितंबर में ही एचएएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने हैं। उसके बाद पहली बार उन्होंने इकोनॉमिक्स टाइम्स को इंटरव्यू दिया है। 

विपक्ष और कांग्रेस ने इसे लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट में एचएएल की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, इस पर एचएल कंपनी के चीफ आर माधवन ने कहा है कि कंपनी इस ऑफसेट बिजनेस में नहीं है। उन्होंने कहा कि 30 हजार करोड़ के ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट की दावेदार भी नहीं थी।

- आर माधवन ने कहा, हमने अपने सारे स्टाफ को इस बात की खास हिदायत दी है कि वह राफेल डील से जुड़े किसी भी विवाद पर कुछ ना बोले और किसी भी तरह के राजनीति में हिस्सा में हिस्सा ना ले।  माधवन ने कहा कि अगर एंप्लॉयीज इस मामले में किसी पार्टी के साथ जुड़ेंगे तो इससे कंपनी की छवि पर बुरा असर पड़ेगा। 

- आर माधवन ने कहा- कंपनी के युनियंस ने इस बारे में अपना रुख एकदम साफ कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह इस मामले में किसी भी पार्टी के साथ नहीं हैं।

-  आर माधवन ने कहा, हम ऑफसेट बिजनेस में नहीं है, हमारा काम एयरक्राफ्ट बनाना है। कंपनी का काम टेक्नॉलजी ट्रांसफर और प्रॉडक्शन, ऑफसेट से बिल्कुल अलग है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी के पास अलग-अलग प्रोग्राम में कुछ ऑफसेट बिजनस आ सकता है, लेकिन जमीनी स्तर पर ऑफसेट पार्टनर नहीं है। 

इधर राफेल डील बीजेपी ने सोमवार को कहा कि उसने इस सौदे से 'बिचौलिए' को भगा दिया इसलिए कांग्रेस को पीड़ा हो रही है। भाजपा के अनुसार इस मामले में कांग्रेस का झूठ देश के सामने आएगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने  संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि कांग्रेस व तत्कालीन संप्रग सरकार इस मामले में वायुसेना की न सुन एक दलाल संजय भंडारी की सुन रही थी जो राबर्ट वाड्रा का खास है।

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी ने साधा निशाना मीडिया सेंटर में मेघवाल ने कहा, ''मैं यह कह रहा हूं कि मुझे पूरी जानकारी है और जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं। इन्हें (कांग्रेस को) पीड़ा तब हुई जब संजय भंडारी के जरिए सौदा नहीं हुआ। हमने बिचौलिए को भगाया। दो देशों के बीच समझौता किया।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2006 से लेकर 2013 तक राफेल सौदे के मुद्दे को सुलझा नहीं पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि वायुसेना द्वारा बार बार मांग किए जाने के बावजूद उसकी नहीं सुनी गई। ''क्योंकि कांग्रेस संजय भंडारी की सुन रही थी, जो बीच में एक दलाल था। जो राबर्ट वाड्रा का खास था। वह उनके माध्यम से सौदा करना चाह रहे थे।'' अपेक्षाकृत कम कीमत में किया सौदा: मेघवाल ने दावा किया कि मोदी सरकार ने राफेल लड़ाकू विमान का सौदा अपेक्षाकृत कम कीमत में किया है।

टॅग्स :राफेल सौदाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी