Hajj 2022: सऊदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इस साल केवल 10 लाख लोग ही कर पाएंगे हज, बुजुर्गों को लेकर किया बड़ा एलान

By आजाद खान | Published: April 9, 2022 02:33 PM2022-04-09T14:33:31+5:302022-04-09T14:43:22+5:30

Hajj 2022: कोरोना के कारण साल 2000 में केवल 1000 लोग ही हज में शामिल हो पाए थे। वहीं 2021 में इस संख्या को बढ़ाकर 60000 की गई थी।

Haj 2022 Saudi government took big decision this year only 1million people will be able to do Haj made big announcement to elderly | Hajj 2022: सऊदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इस साल केवल 10 लाख लोग ही कर पाएंगे हज, बुजुर्गों को लेकर किया बड़ा एलान

Hajj 2022: सऊदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इस साल केवल 10 लाख लोग ही कर पाएंगे हज, बुजुर्गों को लेकर किया बड़ा एलान

HighlightsHajj 2022 को लेकर सऊदी सरकान ने बड़ा एलान किया है। इस एलान में बुजुर्गों के हज पर जाने के बारे में जानकारी दी गई है। कोरोना के चलते पिछले साल केवल 60000 लोग ही हड कर पाए थे।

Hajj 2022: इस साल सऊदी अरब सरकार ने केवल 10 लाख लोगों को ही हज करने की इजाजत दी है। इन 10 लाख लोगों में वो लोग भी शामिल होंगे जो सऊदी के अंदर रह रहे हो और जो लोग विदेश से सऊदी हज करने आएंगे। सऊदी सरकार ने सऊदी में रह रहे लोग और विदेश से आए लोगों को मिलाकर कुल 10 लाख लोगों को ही हज करने देगा। यह फैसला कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, सऊदी सरकार ने यह भी एलान किया है कि वह केवल दोनों डोज लिए हुए हज यात्री को हज करने की इजाजत देगा। सऊदी हुकुमत के इस फैसले से कई लोग प्रभावित होंगे। 

क्या है सऊदी सरकार का एलान

हज 2022 को लेकर सऊदी सरकार ने यह एलान किया है कि इस साल कोरोना वायरस के दोनों डोज लिए हुए केवल 10 लाख लोग ही हज कर पाएंगें। पूरी दुनिया में अब भी कोरोना के संक्रमण का डर बना हुआ है, इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सऊदी के मंत्रालय ने यह भी कहा है कि जो लोग हज पर आएंगे उन्हें नेगेटिव कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट के साथ कुछ अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कागजात भी देने होंगे। आपको बता दें कि कोरोना शुरू होने पहले दुनिया भर से हर साल 25 लाख लोग हज को जाते थे। लेकिन कोरोना के चलते साल 2000 में केवल 1000 लोग ही हज कर पाए थे। उसके बाद 2021 में लौटरी के माध्यम से केवल 60000 लोग ही हज कीए थे। 

65 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्ग नहीं कर पाएंगे इस साल हज

जानकारी के मुताबिक, इस साल सऊदी सरकार ने यह फैसला किया है कि वह 65 साल के ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों को हज करने की इजाजत नहीं देगा। सरकार के इस फैसले से वे लोग काफी प्रभावित होंगो जो पिछले दो साल से कोरोना के चलते हज को नहीं जा पा रहे थे। इस साल जुलाई महीने से हज यात्रा शुरू होगी जिसके लिए पहले से अप्लाई करना पड़ता है। हज मुस्लिमों में काफी पावन माना जाता है जिसे जीवन में एक बार करना हर मुस्लिम चाहता है। 

Web Title: Haj 2022 Saudi government took big decision this year only 1million people will be able to do Haj made big announcement to elderly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे