लाइव न्यूज़ :

अंबेडकर अगर जिंदा होते तो भाजपा उन्हें भी पाकिस्तान समर्थक करार दे चुकी होती: महबूबा मुफ्ती

By भाषा | Updated: June 13, 2021 16:43 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 जून अनुच्छेद 370 पर टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की आलोचना के बीच पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि आज अगर भारतीय संविधान के निर्माता बी आर अंबेडकर जीवित होते तो भाजपा ने उन्हें भी पाकिस्तान समर्थक करार दिया होता ।

महबूबा ने कहा कि अनुच्छेद 370 को अंबेडकर द्वारा तैयार किये गये संविधान से मान्यता मिली थी लेकिन केंद्र ने उसे तहस-नहस कर डाला। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले इस अनुच्छेद को अगस्त 2019 में केंद्र ने निष्प्रभावी बना दिया था।

पीडीपी प्रमुख का बयान सोशल मीडिया पर एक ऑडियो चैट पर सिंह द्वारा कथित रूप से दिये गये बयान पर उनकी और कांग्रेस की हो रही आलोचना के बीच आया है। सिंह ने कथित रूप से कहा था कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाये जाने एवं जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने पर “पुनर्विचार” करेगी। इसपर भाजपा ने कहा कि सिंह की टिप्पणी पाकिस्तान के साथ कांग्रेस की “मिलीभगत” के व्यापक पैटर्न का हिस्सा है।

जम्मू कश्मीर में कुछ समय तक सत्ता में भाजपा की साझेदार रही पीडीपी की मुखिया ने अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘ भला हो भगवान का कि आज अंबेडकर जिंदा नहीं हैं, अन्यथा भाजपा द्वारा उन्हें भी पाकिस्तान समर्थक करार देकर बदनाम किया जाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है