लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: हिंदू पक्ष की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कल तक सुनवाई टाली, वाराणसी कोर्ट को भी सुनवाई टालने का निर्देश दिया

By विशाल कुमार | Updated: May 19, 2022 11:35 IST

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर जैन की तबीयत ठीक नहीं है और उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे पर कल सुनवाई करने का अनुरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर जैन की तबीयत ठीक नहीं है।मुस्लिम पक्ष ने आज ही मामले पर सुनवाई करने की मांग की थी।सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी की निचली अदालत को भी सुनवाई टालने का निर्देश दिया।

नई दिल्ली:  वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई पर हिंदू पक्ष की मांग के बाद आज सुनवाई नहीं होगी और सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को कल दोपहर 3 बजे तक के लिए टाल दिया।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आज सर्वेक्षण रिपोर्ट पर सुनवाई करने जा रही वाराणसी की निचली अदालत को भी उपरोक्त समय तक सुनवाई टालने का निर्देश दिया।

दरअसल, हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर जैन की तबीयत ठीक नहीं है और उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे पर कल सुनवाई करने का अनुरोध किया।

हालांकि, मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हुज़ेफ़ा अहमदी ने अदालत से कहा कि देश भर में कई मुकदमे दायर हैं, मामले पर तात्काल सुनवाई की आवश्यकता है और इसे आज ही सुना जाना चाहिए।

बता दें कि, इस हफ्ते की शुरुआत में, सुप्रीम कोर्ट ने कथित तौर पर शिवलिंग पाए जाने वाले क्षेत्र को संरक्षित करने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा था और साथ ही मुसलमानों को मस्जिद में प्रार्थना करने को बरकरार रखा था।

वहीं, वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद की वीडियो रिकॉर्डिंग की रिपोर्ट आज सुबह एक अदालत में पेश की गई, जिसमें हिंदू याचिकाकर्ताओं द्वारा मस्जिद परिसर के अंदर मूर्तियों की पूजा करने का अनुरोध शामिल है। अदालत आज मामले पर सुनवाई करने वाली थी।

वाराणसी की अदालत पांच हिंदू महिलाओं की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जो दावा करती हैं कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं।

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप