लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर नगर निगम का अधिकारी पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 28, 2020 21:22 IST

Open in App

ग्वालियर, 28 नवंबर मध्यप्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शनिवार को ग्वालियर नगर निगम के सिटी प्लानर को एक बिल्डर से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घूस बिल्डर की जमीन पर निर्माण कार्य की अनुमति देने के एवज में मांगी गई थी।

ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि बिल्डर धर्मेंद्र भारद्वाज की शिकायत पर ग्वालियर नगर निगम के सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि वर्मा द्वारा भारद्वाज की एक निर्माण परियोजना को मंजूरी देने के बदले में 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गयी थी। रिश्वत की राशि बाद में 25 लाख रुपये तय हुई और शनिवार को पांच लाख रुपये की पहली किश्त देने की बात तय की गयी।

सिंह ने बताया कि भारद्वाज की शिकायत के बाद योजनानुसार उसे पांच लाख रुपये की रिश्वत के साथ वर्मा की कार में भेजा गया और इशारा मिलते ही पुलिस के दल ने वर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करने के बाद वर्मा को विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन लाया गया । वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा