लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: दुर्लभ रोग से पीड़ित सिक्किम की किशोरी की हृदय सर्जरी की गई

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में सिक्किम की एक किशोरी की सर्जरी की गई जो हृदय की ऐसी बीमारी से पीड़ित है जो उसकी उम्र की लड़कियों में दुर्लभ है। अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। अस्पताल ने कहा कि सिक्किम में फोर्टिस गुरुग्राम ने शिविर लगाया था जहां किशोरी की जांच में पता चला कि उसे एक बेहद दुर्लभ बीमारी है जिसके कारण उसके हृदय के काम करने की शक्ति क्षीण होती जा रही है।

बयान में कहा गया कि लड़की को स्थानीय अस्पतालों में बार बार भर्ती करने की जरूरत पड़ती थी जिससे उसकी स्कूली पढ़ाई और व्यक्तिगत जीवन बाधित होता था। कोविड-19 महामारी और सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते उसके इलाज में और देरी हुई। चूंकि मामला बेहद जटिल था इसलिए फोर्टिस गुरुग्राम से विशेषज्ञों का एक दल विमान से उसे यहां लाया और फिर उसकी विस्तार से चिकित्सकीय जांच की गई।

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के डॉ टी एस क्लेर ने कहा कि किशोरी की बीमारी उनके लिए एक चुनौती थी क्योंकि उसे ऐसी बीमारी 17 साल के किशोरों में नहीं पायी जाती। उन्होंने कहा कि छोटे अस्पतालों में ऐसी बीमारी का पता भी नहीं चल पाता और बाद में स्थिति घातक हो जाती है। अस्पताल के डॉ अविनाश शर्मा ने कहा कि सर्जरी के बाद मरीज की हालत में काफी सुधार आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह