लाइव न्यूज़ :

सीरियल रेपिस्ट की दिल दहला देने वाली वारदात, बच्चियों से रेप करने से पहले तोड़ देता था उनकी टांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2018 17:10 IST

पुलिस को पूछताछ के दौरान सबसे हैरान और चौंकाने वाली बात यह पता चली कि सुनील मासूमों को अपने साथ लेकर जाता था और रेप करने से पहले उनकी टांगे तोड़ देता था। फिर अपने हवस का शिकार बनाता था। बाद में वह मासूमों को मौत के घाट उतार देता और शव को ठिकाने लगा कर दफा हो जाता।

Open in App

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 66 के गूगा कॉलोनी में दिल दहना देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक सीरियल रेपिस्ट बच्चियों से बलात्कार करने से पहले उनकी टांग तोड़ देता था। 3 साल की बच्ची से बलात्कार के बाद निर्ममता से किए गए हत्या में गिरफ्तार शख्स के खुलासे ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। रेपिस्ट ने पूछताछ में ये कबूल किया है कि उसने अभी तक 9 मासूमों की रेप के बाद हत्या की है। इन सभी बच्चियों की उम्र 3 से 8 साल के बीच थी। 

12 नवम्बर को गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची के साथ वीभत्स रेप और मर्डर का मामला सामने आया था। बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले हैवान ने रेप के बाद उसके शरीर पर ईंट रख दिए और उसका सिर प्लास्टिक बैग से ढंक दिया। इससे भी ज्यादा वीभत्सता दिखाते हुए आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में 10 सेमी लंबा लकड़ी का एक टुकड़ा डाल दिया।

इस मामले में पास ही के झुग्गी में रहने वाले सुनील पर आरोप लगा था। पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद शनिवार देर रात को उसे झांसी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सुनील को पकड़ने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुनील नाम का यह शख्स मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता, जिस कारण धर-पकड़ में पुलिस को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स की उम्र 20 साल है और उसका नाम सुनील है। एक दिन की पुलिसिया पूछताछ में उसने कबूला कि गुरुग्राम की घटना के अलावा दिल्ली में 4, ग्वालियर और झांसी में एक-एक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस शख्स का कोई भी स्थायी ठिकाना नहीं था। वह हर रोज भंडारे में खाना खाता था और वहीं पर आई बच्चियों को टॉफ़ी व चिप्स का लालच देकर अपने साथ लेकर जाता था और अपनी हवस का शिकार बनाता था।

पुलिस को पूछताछ के दौरान सबसे हैरान और चौंकाने वाली बात यह पता चली कि सुनील मासूमों को अपने साथ लेकर जाता था। रेप करने से पहले उनकी टांगे तोड़ देता था और फिर अपने हवस का शिकार बनाता था। बाद में वह मासूमों को मौत के घाट उतार देता था और शव को ठिकाने लगा कर दफा हो जाता था। उसने सभी मासूमों के साथ ऐसा ही बर्ताव किया था। मासूमों की रेप और हत्या करने के बाद सुनील शराब पीता था और उसका जश्न मनाता था।

टॅग्स :रेपगुरुग्रामchild
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत