सीरियल रेपिस्ट की दिल दहला देने वाली वारदात, बच्चियों से रेप करने से पहले तोड़ देता था उनकी टांग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 21, 2018 04:25 PM2018-11-21T16:25:02+5:302018-11-21T17:10:36+5:30
पुलिस को पूछताछ के दौरान सबसे हैरान और चौंकाने वाली बात यह पता चली कि सुनील मासूमों को अपने साथ लेकर जाता था और रेप करने से पहले उनकी टांगे तोड़ देता था। फिर अपने हवस का शिकार बनाता था। बाद में वह मासूमों को मौत के घाट उतार देता और शव को ठिकाने लगा कर दफा हो जाता।
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 66 के गूगा कॉलोनी में दिल दहना देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक सीरियल रेपिस्ट बच्चियों से बलात्कार करने से पहले उनकी टांग तोड़ देता था। 3 साल की बच्ची से बलात्कार के बाद निर्ममता से किए गए हत्या में गिरफ्तार शख्स के खुलासे ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। रेपिस्ट ने पूछताछ में ये कबूल किया है कि उसने अभी तक 9 मासूमों की रेप के बाद हत्या की है। इन सभी बच्चियों की उम्र 3 से 8 साल के बीच थी।
12 नवम्बर को गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची के साथ वीभत्स रेप और मर्डर का मामला सामने आया था। बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले हैवान ने रेप के बाद उसके शरीर पर ईंट रख दिए और उसका सिर प्लास्टिक बैग से ढंक दिया। इससे भी ज्यादा वीभत्सता दिखाते हुए आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में 10 सेमी लंबा लकड़ी का एक टुकड़ा डाल दिया।
इस मामले में पास ही के झुग्गी में रहने वाले सुनील पर आरोप लगा था। पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद शनिवार देर रात को उसे झांसी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सुनील को पकड़ने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुनील नाम का यह शख्स मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता, जिस कारण धर-पकड़ में पुलिस को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स की उम्र 20 साल है और उसका नाम सुनील है। एक दिन की पुलिसिया पूछताछ में उसने कबूला कि गुरुग्राम की घटना के अलावा दिल्ली में 4, ग्वालियर और झांसी में एक-एक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस शख्स का कोई भी स्थायी ठिकाना नहीं था। वह हर रोज भंडारे में खाना खाता था और वहीं पर आई बच्चियों को टॉफ़ी व चिप्स का लालच देकर अपने साथ लेकर जाता था और अपनी हवस का शिकार बनाता था।
पुलिस को पूछताछ के दौरान सबसे हैरान और चौंकाने वाली बात यह पता चली कि सुनील मासूमों को अपने साथ लेकर जाता था। रेप करने से पहले उनकी टांगे तोड़ देता था और फिर अपने हवस का शिकार बनाता था। बाद में वह मासूमों को मौत के घाट उतार देता था और शव को ठिकाने लगा कर दफा हो जाता था। उसने सभी मासूमों के साथ ऐसा ही बर्ताव किया था। मासूमों की रेप और हत्या करने के बाद सुनील शराब पीता था और उसका जश्न मनाता था।