लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम मर्डर केस: जज के बेटे की इलाज के दौरान मौत, 10 दिन पहले गार्ड ने मारी थी पत्नी और बेटे को गोली

By भारती द्विवेदी | Updated: October 23, 2018 09:17 IST

जज कृष्णकांत शर्मा ने बेटे की मौत के बाद उसके अंग को दान करने का फैसला किया है। खबर के मुताबिक, ध्रुव के अंग को अलग-अलग जरूरतमंद लोगों को दान किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर:गुरुग्राम के एडिशनल सेशन जज कृष्णकांत शर्मा के बेटे ध्रुव की मंगलवार की सुबह अस्पताल में मौत हो गई है। पिछले दस दिनों से उसका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था, जहां आज सुबह चार बजे उसने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को एडिशनल सेशन जज के गनर महिपाल ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मारी थी। जज की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं ध्रुव को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

जज कृष्णकांत शर्मा ने बेटे की मौत के बाद उसके अंग को दान करने का फैसला किया है। खबर के मुताबिक, ध्रुव के अंग को अलग-अलग जरूरतमंद लोगों को दान किया जाएगा।

जानें क्या है मामला 

13 अक्टूबर को एडिशनल सेशन जज कृष्ण कांत की पत्नी रितु (45) और पुत्र ध्रुव (18) आर्केडिया मार्केट में खरीदारी के लिए गये थे। उसी दौरान उनके निजी सुरक्षा गार्ड महिपाल ने उन्हें गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां अधिक खून बहने की वजह से जज की पत्नी की उसी समय मौत हो गई। वहीं जज के बेटे ध्रुव को सिर में गोली मारी गई थी, जिसकी वजह से ब्रेन डेड हो गया था। पिछले दस दिनों से उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। 

वहीं इस पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है। आरोपी गनर  महिपाल लगातार अपने बयान बदल रहा है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वो अपनी पारिवारिक समस्याओं से काफी परेशान चल रहा था।  

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल