लाइव न्यूज़ :

गुना लोकसभा सीटः ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार बनी चर्चा का विषय, मंत्री ने EVM को बताया जिम्मेदार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 26, 2019 08:44 IST

राज्य के राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत ने सिंधिया ने कहा कि पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में ईवीएम ही कांग्रेस की हार के लिए जिम्मेदार है. गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ही जीत तय थी, मगर ईवीएम का खेल उन्हें हार की ओर ले गया.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में गुना संसदीय सीट से चुनाव हारे चार बार के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार को लेकर खूब चर्चा है.राज्य के राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत ने सिंधिया की हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराया है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सारे विधायक एकजुट हैं और रविवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी.

मध्यप्रदेश में गुना संसदीय सीट से चुनाव हारे चार बार के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार को लेकर खूब चर्चा है, मगर लोग यह समझ नहीं पा रहे कि सिंधिया हारे किन कारणों से. वहीं, सिंधिया समर्थक राज्य के राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत ने सिंधिया की हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराया है.

राजपूत ने कहा कि पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में ईवीएम ही कांग्रेस की हार के लिए जिम्मेदार है. गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ही जीत तय थी, मगर ईवीएम का खेल उन्हें हार की ओर ले गया. राजपूत ने कहा कि अगर देश में लोकतंत्र को जिंदा रखना है तो ईवीएम की बजाय बैलेट पैपर से मतदान कराए जाने चाहिए. 

उन्होंने कहा कि ईवीएम से चुनाव कराना बंद नहीं होगा तो देश में भाजपा को चुनाव हराना भी मुश्किल होगा. राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह से शरीर में आत्मा होती है , जान होती है. ठीक उसी तरह से गांधी परिवार कांग्रेस की आत्मा है, उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए.

सरकार को कोई खतरा नहीं

राजस्व मंत्री राजपूत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के अनुकूल नहीं रहे हैं, मगर सरकार को इससे कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सारे विधायक एकजुट हैं और रविवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी, साथ ही संगठित रहकर सरकार को स्थायी रुप से चलाने के लिए सभी विधायकों को मैदान में रहकर काम करने को कहा जाएगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद