लाइव न्यूज़ :

गुजरात का सक्करबाग चिड़ियाघर अन्य जंगली जानवरों के बदले 40 एशियाई शेर चिड़ियाघरों को देगा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:58 IST

Open in App

जूनागढ़ (गुजरात), 30 जुलाई गुजरात के सक्करबाग चिड़ियाघर के कम से कम 40 एशियाई शेर देशभर के चिड़ियाघरों को अन्य जंगली जानवरों के बदले दिये जायेंगे और इन अन्य जानवरों को नर्मदा जिले में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास हाल में खुले केवड़िया जंगल सफारी में रखा जाएगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जूनागढ़ वन्यजीव मंडल के मुख्य वन संरक्षक डी टी वासवदा ने बताया कि जूनागढ़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित सक्करबाग चिड़ियाघर में अप्रैल, 2020- जुलाई 2021 के बीच रिकॉर्ड 46 शेर शावकों का जन्म हुआ है।

वासवदा ने कहा, ‘‘सक्करबाग चिड़ियाघर को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) द्वारा एशियाई शेरों और छह अन्य प्रजातियों के बंदी प्रजनन के लिए अधिकृत किया गया है। अप्रैल 2020 से इस साल जुलाई तक चिड़ियाघर में 46 शेर शावक पैदा हुए थे।’’

चिड़ियाघर के रेंज वन अधिकारी नीरव मकवाना ने कहा कि अब, पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत, इस चिड़ियाघर के 40 एशियाई शेर देशभर के चिड़ियाघरों को विभिन्न जंगली जानवरों के बदले दिये जायेंगे।

मकवाना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में, शेरों की जन्म दर में काफी वृद्धि हुई है। चूंकि केवड़िया में नए खुले चिड़ियाघर को और अधिक जंगली प्रजातियों की आवश्यकता है, इसलिए हमने सीजेडए के विनिमय के तहत विभिन्न जंगली प्रजातियों को प्राप्त करने के लिए अपने 40 शेरों को अन्य चिड़ियाघरों को देने का निर्णय लिया है।’’

उन्होंने कहा कि बदले में गुजरात को मिलने वाले जानवरों की सूची को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है, क्योंकि प्रक्रिया अभी शुरू हुई है।

अधिकारी ने कहा कि अब तक लगभग 80 शेरों को लंदन, ज्यूरिख और प्राग सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघरों में भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि देश के 21 राज्यों में स्थित चिड़ियाघरों को दरियाई घोड़े और बायसन जैसे दुर्लभ जानवरों के बदले में सक्करबाग से एशियाई शेर मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब