लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कारखाने में खत्ती गिरने से दो की मौत, एक लापता

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:17 IST

Open in App

मोरबी, 12 फरवरी गुजरात के मोरबी जिले में एक टाइल विनिर्माण इकाई में सिरेमिक मिट्टी युक्त छह से सात खत्तियां(भंडारण) गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला मजदूर लापता है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उपखंड मजिस्ट्रेट डी एन जाला ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम को रंगपुर गांव में एक टाइल फैक्ट्री में हुई।

अधिकारी ने कहा कि फैक्टरी मालिक के व्यापार भागीदार सहित दो लोगों के शव शुक्रवार दोपहर को मलबे से बाहर निकाले गए।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान भागीदार संजय सानंदिया और लैब टेक्नीशियन अरविंद गामी के रूप में हुई है, जबकि लापता महिला मजदूर को खोजने के लिए बचाव कार्य जारी है।

जाला ने कहा,‘‘प्रत्येक खत्ती में टाइल के निर्माण के लिए उपयोग की जाने वाली लगभग 60 टन मिट्टी होती है। कुछ अज्ञात कारणों के कारण उनमें से करीब छह से सात बृहस्पतिवार शाम को अचानक गिर गए, और तीन लोग मिट्टी और स्टील के मलबे के नीचे फंस गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा