लाइव न्यूज़ :

गुजरात: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य में आप को बताया 'वोट कटवा मशीन', कहा- पंजाब और गुजरात की तुलना नहीं कर सकते

By विशाल कुमार | Updated: March 12, 2022 10:35 IST

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रघु शर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि आप पंजाब और गुजरात की तुलना नहीं कर सकते। गुजरात के राजनीतिक हालात में कांग्रेस बनाम भाजपा होगी। लोग समझते हैं कि हर राज्य में स्थिति अलग होती है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रघु शर्मा ने आरोप लगाया कि आप केवल चुनाव के लिए आती है।उन्होंने कहा कि आप के लोगों ने निगम चुनाव जीता, लेकिन बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब में कांग्रेस को चारों खाने चित्त करने के बाद जहां आप के हौंसले बुलंद हैं।

वडोदरा: पंजाब में कांग्रेस को चारों खाने चित्त करने के बाद जहां आम आदमी पार्टी (आप) के हौंसले बुलंद हैं और उसकी नजर साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों पर है तो दूसरी तरफ कांग्रेस की गुजरात इकाई ने राज्य में आप को 'वोट कटवा मशीन' करार दिया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रघु शर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि आप पंजाब और गुजरात की तुलना नहीं कर सकते। गुजरात के राजनीतिक हालात में कांग्रेस बनाम भाजपा होगी। लोग समझते हैं कि हर राज्य में स्थिति अलग होती है।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि आप केवल चुनाव के लिए आती है, वहां (गुजरात में) मुख्य विपक्षी दल केवल कांग्रेस ही रहता है। आप गुजरात में वोट काटने की मशीन है। सूरत का उदाहरण हमारे सामने है। आप के लोगों ने निगम चुनाव जीता, लेकिन बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए अपना समर्थन दोहराते हुए रघु शर्मा ने कहा कि आज पूरे देश में अगर कोई भाजपा से लड़ रहा है तो राहुल गांधी कर रहे हैं, वो भी मुखर होकर। असल बात तो मुद्दों के आधार पर लोगों की लड़ाई लड़ना है। यही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कर रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि हाल ही में एक बैठक हुई थी और गुजरात चुनाव के लिए पार्टी के लिए रणनीति तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान बूथ मजबूत करने पर है। अभी हमारे वरिष्ठ नेता सांगठनिक समीक्षा के लिए गए हैं तो मार्च के महीने में हर जिले में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा।

शर्मा ने कहा कि अप्रैल में बूथ स्तर पर प्रशिक्षण कराएंगे। फिर हम अपने नेताओं राहुल जी और प्रियंका जी के दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे।

टॅग्स :गुजरातकांग्रेसआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी