लाइव न्यूज़ :

Gujarat results: आप सीएम पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी 18745 वोट से हारे, बीजेपी प्रत्याशी को 77834 वोट मिले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2022 15:47 IST

Gujarat results: राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि ‘आप’ ने सिर्फ 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया। गुजरात के लोगों के शुक्रगुजार हैं। आम आदमी पार्टी (आप) को गुजरात में 35 लाख वोट मिले हैं, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे आप प्रत्याशी को 59089 वोट मिले।भाजपा प्रत्याशी अय्यर मुलुभाई हरदासभाई बेरा को 77834 वोट मिले। इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट पर भाजपा प्रत्याशी से हार गए हैं। 

Gujarat results: गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट पर भाजपा प्रत्याशी से हार गए हैं। 18745 वोट से चुनाव हारे हैं। भाजपा प्रत्याशी अय्यर मुलुभाई हरदासभाई बेरा को 77834 वोट मिले। आप प्रत्याशी को 59089 वोट मिले।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि ‘आप’ ने सिर्फ 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया। गुजरात के लोगों के शुक्रगुजार हैं। आम आदमी पार्टी (आप) को गुजरात में 35 लाख वोट मिले हैं, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ माना जाता है।

गुजरात चुनाव: जामनगर उत्तर से रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जीतीं

गुजरात की जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार कर्षनभाई कर्मूर को हराया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, रिवाबा को जहां 77,630 वोट मिले।

वहीं आप के कर्मूर के खाते में 31,671 वोट आए। कांग्रेस के बिपेंद्र सिंह जडेजा 22,180 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जामनगर उत्तर सीट पर रोचक मुकाबला था। रवींद्र जडेजा ने जहां अपनी पत्नी के लिए प्रचार किया, वहीं उनकी बहन नयनाबा जडेजा ने कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार किया।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022इसुदान गढ़वीगुजरातआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम