लाइव न्यूज़ :

गुजरात: राष्ट्रपति कोविंद स्पीकर सम्मेलन का 25 नवम्बर को करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:04 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 नवम्बर गुजरात के नर्मदा जिले में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास टेंट सिटी में 25 नवंबर को दो दिवसीय ‘आल इंडिया प्रीसाइडिंग आफिसर्स कान्फ्रेंस’ का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा करने का कार्यक्रम है।

इस वार्षिक कार्यक्रम को स्पीकर सम्मेलन के रूप में जाना जाता है। इसका उद्देश्य देश में लोकसभा, राज्यसभा और अन्य विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों के बीच संवाद को सुविधाजनक बनाना है।

गुजरात विधानसभा सचिवालय के उप सचिव सी बी पंड्या ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद 25 नवंबर को दो दिवसीय स्पीकर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला और गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी भी उद्घाटन समारोह के दौरान मौजूद रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस वार्षिक सम्मेलन में भारत भर से प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे जिसमें लोकसभाध्यक्ष और उप लोकसभाध्यक्ष, राज्यसभा के उपसभापति, सभी विधानसभाओं के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और विधानपरिषदों के सभापति एवं उप सभापति शामिल होंगे।’’

पंड्या ने कहा कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 26 नवंबर को समापन समारोह में मौजूद रहने के लिए अपनी सहमति दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'