लाइव न्यूज़ :

अद्भुत मिसाल! रमजान के पाक महीने में मस्जिद को बना दिया कोविड सेंटर, देखें दिल जीतने वाली ये तस्वीरें

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2021 10:24 IST

कोरोना संकट के इस दौर में कई लोग और संस्थाएं भी मदद के लिए आए आई हैं और मिसाल पेश कर रही हैं। ऐसी ही एक मिसाल गुजरात के एक मस्दिज ने पेश की है।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों की मदद के लिए गुजरात के वडोदरा में एक मस्जिद को कोविड सेंटर में बदला गयामस्जिद के ट्रस्टी के अनुसार लोगों की समस्या को देखते हुए रमजान के इस पवित्र महीने में ये नेक काम शुरू किया गयागुजरात में भी कोरोना से हालात खराब हैं, राज्य में सोमवार को पहली बार 11 हजार से अधिक नए केस आए

पूरे देश में जहां कोरोना महामारी से हाहाकार मचा है वहीं कई संस्थाएं और लोग मदद के लिए भी आगे आए हैं। ऐसी ही एक अद्भुत और दिल जीतने वाली कहानी गुजरात के वडोदरा से आई है। वडोदरा के जहांगीरपुरा में एक मस्जिद को कोविड सेंटर में बदला गया है और यहां करीब 50 बेड्स की व्यवस्था की गई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मस्जिद के ट्रस्टी ने बताया, 'अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की कमी के बीच हमने मस्जिद को कोविड सेंटर में बदलने का फैसला किया। इस नेक काम को करने के लिए रमजान से और पवित्र महीना भला कहां हो सकता था।' 

गौरतलब है कि गुजरात में भी कोरोना से हालात बेहद खराब हैं। हाल में गुजरात के कई शहरों में अस्पतालों में बेड की कमी और इलाज के आभाव में लोगों की हो रही मौत सुर्खियों में थी। 

हाल में गुजरात में कई अस्पतालों के बाहर एंबुलेंस की लंबी लाइन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वहीं, श्मशान घाट और कब्रिस्तानों में भी लगातार कोविड से जान गंवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।  

गुजरात में सोमवार को 11,403 नए मामले सामने आए जो एक दिन में अब तक के सबसे अधिक मामले हैं।

इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,15,972 पहुंच गई। साथ ही 110 लोगों की मौत से राज्य में मृतकों की संख्या भी बढ़कर 5,494 हो गई है। अहमदाबाद में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,207 मामले आये। 

गुजरात में इस समय 68,754 एक्टिव मरीज हैं। राज्य में अबतक 89.59 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 14.79 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

पूजा पाठRamadan 2026: मक्का-मदीना में 'ऐतिकाफ़' लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

पूजा पाठRamadan 2026: भारत की इन ऐतिहासिक मस्जिदों में महसूस करें इबादत का सुकून, रमजान के मौके पर जरूर करें दीदार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए