लाइव न्यूज़ :

'गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन गया है और सारे ड्रग्स मुंद्रा पोर्ट से निकल रहे हैं,' अहमदाबाद जनसभा में बोले राहुल गांधी

By रुस्तम राणा | Updated: September 5, 2022 16:07 IST

राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार को निशाना साधते हुए कहा, गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन गया है और सारे ड्रग्स मुंद्रा पोर्ट से निकल रहे हैं लेकिन आपकी सरकार यहां कार्रवाई नहीं कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने सत्ता में आने पर किसानों के 3 लाख रुपये तक के कर्ज को माफ करने का किया वादाप्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- वे गुजरात के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं300 यूनिट मुफ्त बिजली, 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का किया वादा

अहमदाबाद: गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और जमकर सत्तारूढ़ दल बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। 

यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, सरदार पटेल किसानों की आवाज थे। बीजेपी एक तरफ उनकी सबसे ऊंची मूर्ति बनाती है और दूसरी तरफ, उन लोगों के खिलाफ काम करती है जिनके लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी। उन्होंने वादा करते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार की सत्ता संभालती है तो वे किसानों के 3 लाख रुपये तक के कर्ज को माफ कर देंगे। 

वहीं राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार को निशाना साधते हुए कहा, गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन गया है और सारे ड्रग्स मुंद्रा पोर्ट से निकल रहे हैं लेकिन आपकी सरकार यहां कार्रवाई नहीं कर रही है। इसका क्या कारण है? हर 2-3 महीने में मुंद्रा पोर्ट में ड्रग्स मिलते हैं जो गुजरात के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं।

जनता से चुनावी वादा करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, यहां सत्ता में आने के बाद कांग्रेस कोरोना महामारी के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देगी। उन्होंने कहा, हम किसानों को मुफ्त बिजली और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। हम 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलेंगे और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देंगे। अभी जो गैस सिलेंडर 1000 रुपये में बिक रहे हैं, उन्हें 500 रुपये में दिया जाएगा 

अपने चुनावी भाषण में उन्होंने कहा, मैं बेरोजगारी खत्म करना चाहता हूं। उन्होंने कहा हमारी सरकार का गुजरात में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने पर फोकस होगा। उन्होंने जोर देकर कहा, मैं गारंटी देता हूं कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसगुजरातगुजरात विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत