लाइव न्यूज़ :

गुजरात के राज्यपाल,मुख्यमंत्री ने लोगों को दीं दीपावली और गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: November 4, 2021 16:23 IST

Open in App

अहमदाबाद,चार नवंबर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य की जनता को दीपावली और गुजराती नववर्ष की बृहस्पतिवार को शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने ट्वीट किया,‘‘दीपावली का यह त्योहार दीपों की जगमगाहट से भर जाए और नववर्ष सभी के जीवन में प्रसन्नता, समृद्धि तथा ऊर्जा लाए।’’

मुख्यमंत्री ने भी लोगों को दीपावली और गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। गुजराती नववर्ष की शुरुआत दीपावली के एक दिन बाद से होती है।

पटेल ने एक बयान में कहा,‘‘त्योहार और त्योहार का उल्लास समाज में ताजगी और नयी चेतना का संचार करता है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि दिवाली के दीये सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह त्योहार जनता के लिए सकारात्मकता का प्रतीक बने।

विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने ट्वीट किया,‘‘दीपावली के इस पावन पर्व पर सभी का जीवन प्रकाश से भर जाए। आपका जीवन सुख, शांति, प्रगति, समृद्धि, मानवता, धन और अच्छे स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।’’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने ट्वीट किया,‘‘गुजरात के लोगों को शुभकामनाएं....।’’

वहीं गोवा में भी दीपों का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार तड़के लोगों ने नरकासुर का पुतला जला कर पर्व की शुरुआत की। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

बुधवार शाम जारी शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की,बुराई पर अच्छाई की विजय को याद रखने का है। इसी प्रकार हम टीकाकरण के जरिए कोविड-19 के प्रभाव से बाहर आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस