लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 18, 2020 17:16 IST

Open in App

सुरेन्द्रनगर, 18 नवंबर गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में बुधवार की सुबह राजकीय राजमार्ग पर कार के पेड़ से टकराने पर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लखतर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि कार चला रहे परिवार के एक सदस्य का वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिसके चलते कार लखतर-वाधवन राजकीय राजमार्ग पर कोठारिया गांव के निकट एक पेड़ से टकरा गई।

अधिकारी ने कहा कि दंपत्ति, उनकी 17 वर्षीय बेटी और बुजुर्ग मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 22 वर्षीय बेटे को चोटें आई हैं और उसे सुरेन्द्रनगर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि लखतर कस्बे के रहने वाला यह परिवार मंदिर दर्शन के लिये भागुड़ा गांव गया था और दुर्घटना के समय घर वापस लौट रहा था।

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बचाव टीम को शव निकालने के लिये गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान ललिताबेन लखतरिया (65), नवीनभाई (45), वर्षाबेन (43) और जानूबेन (17) के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब