लाइव न्यूज़ :

गुजरात : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में झोलाछाप डॉक्टर को 20 साल की सजा

By भाषा | Updated: December 29, 2021 14:45 IST

Open in App

देवभूमि द्वारका (गुजरात), 29 दिसंबर गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले की एक विशेष अदालत ने नाबालिग का इलाज करने के बहाने उससे बलात्कार करने के जुर्म में एक झोलाछाप डॉक्टर को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत अतिरिक्त जिला न्यायाधीश डीडी बुद्धदेव की अदालत ने मंगलवार को भरत सोंगरा को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

न्यायाधीश ने जिला प्रशासन को सरकारी मुआवजा योजना के तहत पीड़िता को पांच लाख रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया। घटना मार्च 2019 में जिले के कल्याणपुर तालुका के भटवाड़िया गांव में हुई थी।

शिकायत के अनुसार पीड़िता (14) के माता-पिता ने सोंगरा से संपर्क किया था, क्योंकि उनकी बेटी बीमार थी। आरोप है कि ऐसे ही एक मौके पर पीड़िता के माता-पिता की अनुपस्थिति में सोंगरा लड़की को एक मंदिर के पीछे एक सुनसान इलाके में ले गया और इलाज के बहाने उससे बलात्कार किया।

जब पीड़िता के माता-पिता ने उसके व्यवहार में आए बदलाव को लेकर उससे पूछताछ की तो उसने सारी आपबीती उन्हें सुना दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस