लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव: ओवैसी ने मुसलमानों और आदिवासियों के बीच एकता का आह्वान किया

By भाषा | Updated: February 7, 2021 21:13 IST

Open in App

भरूच, सात फरवरी गुजरात में स्थानीय निकायों के लिए होने वाले आगामी चुनावों से पहले एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को आदिवासियों, मुसलमानों और दलितों के बीच एकता का आह्वान किया और अपनी पार्टी को भाजपा और कांग्रेस के सामने एकमात्र विकल्प बताया।

ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ रही है। पार्टी अहमदाबाद और भरूच शहरों में भारतीय आदिवासी पार्टी (बीटीपी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

भरुच में चुनाव प्रचार करते हुए, ओवैसी ने भाजपा सरकार पर आदिवासियों, मुसलमानों और ओबीसी के मुद्दों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "एक ओर, भाजपा सरकार ने आदिवासियों के लिए संविधान की पांचवीं अनुसूची (अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन और नियंत्रण तथा अनुसूचित जनजातियों के मुद्दों से संबंधित) को लागू करने से इनकार कर दिया, तो वहीं दूसरी ओर सरकार ने अशांत क्षेत्र अधिनियम लागू किया जो मुसलमानों को जिला कलेक्टर की अनुमति के बिना भूमि और मकान को बेचने या खरीदने से रोकता है।’’

उन्होंने सवाल खड़ा किया, "आप (भाजपा सरकार) ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (गुजरात के आदिवासी बहुल नर्मदा जिले में) का निर्माण किया, लेकिन क्या आप आदिवासियों की एकता को खत्म कर देंगे? उनकी जमीन छीनना, पानी से वंचित करना और उनकी संस्कृति को नष्ट करना किस तरह की एकता है?"

ओवैसी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस अंदर से मिले हुए हैं, जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, "गुजरात के लोग एक विकल्प चाहते हैं। हम इस राजनीतिक शून्य को भरना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम और बीटीपी का गठजोड़ गुजरात में भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुके लोगों को एक मजबूत "वैकल्पिक राजनीतिक मंच" प्रदान कर सकता है।

ओवैसी ने संकेत दिया कि बीटीपी और एआईएमआईएम राजस्थान में भी हाथ मिला सकते हैं।

राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 21 और 28 फरवरी को दो चरणों में होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा