लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक और पांच दिसंबर को मतदान, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

By विनीत कुमार | Updated: November 3, 2022 12:49 IST

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा निर्वाचन आयोग ने कर दी है। गुजरात में पिछली बार की तरह इस बार भी दो चरण में मतदान कराए जाएंगे। वोटिंग की तारीख एक और पांच दिसंबर है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरण में डाले जाएंगे वोट।पहले चरण के तहत मतदान एक दिसंबर को होगा, 89 सीटों के लिए मतदान होगा।दूसरे चरम में 5 दिसंबर को 93 सीटों के लिए वोटिंग होगी, रिजल्ट 8 दिसंबर को आएंगे।

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात चुनाव दो चरण में कराए जाएंगे। पहले चरण के तहत मतदान एक दिसंबर को और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी। पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए वोटिंग होगी।

गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। इसमें गुजरात में 4 लाख 60 हजार वोटर पहली बार वोट डालेंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार गुजरात में 1274 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे जिसका प्रबंधन महिलाओं के हाथों में होगा। साथ ही राज्य में दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं, कोरोना पीड़ितों के लिए घर से मतदान की सुविधा होगी। 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 51,000 से ज्यादा मतदान केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें 34,000 से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में हैं।

18 फरवरी को खत्म हो रहा है गुजरात विधानसभा का कार्यकाल

बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है। इससे पहले पिछले महीने चुनाव आयोग ने केवल हिमाचल प्रदेश के चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। इसे लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे। हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को चुनाव होंगे और यहां भी मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी। 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा इसलिए नहीं की गई ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और बड़े-बड़े वादे करने तथा उद्घाटन करने का समय मिल जाए।

दोनों राज्यों में 2017 में भी अलग-अलग तारीखों पर चुनाव की घोषणा की गई थी, लेकिन मतगणना 18 दिसंबर को एक साथ हुई थी। गुजरात में बाढ़ आने के कारण आयोग ने राज्य में हिमाचल प्रदेश के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद चुनाव कराया था।

बताते चलें कि गुजरात में पिछले करीब 25 साल से भाजपा सत्ता में है। इस बार भाजपा का मुकाबला कांग्रेस सहित आम आदमी पार्टी से भी है जो कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं और किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 99 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस ने 77 सीटों पर कब्जा किया था। 6 सीट अन्य के खाते में गए थे।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण