लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: मिशन गुजरात पर पीएम मोदी, सौराष्ट्र में प्रचार अभियान खत्म करने के बाद बंद कमरे में प्रमुख नेताओं के साथ बैठक, भूपेंद्र पटेल और पाटिल मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2022 15:30 IST

Gujarat Election 2022: गुजरात में दो चरणों एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार रैली कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगांधीनगर में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय ‘श्री कमलम’ में हुई। प्रचार अभियान खत्म करने के बाद मोदी शाम लगभग साढ़े छह बजे पार्टी कार्यालय पहुंचे।सौराष्ट्र क्षेत्र में एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान होगा।

अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की। मोदी ने गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान के तहत रविवार को राज्य में कई रैलियों को संबोधित किया।

बैठक गांधीनगर में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय ‘श्री कमलम’ में हुई। सौराष्ट्र क्षेत्र में अपना दिनभर का प्रचार अभियान खत्म करने के बाद मोदी शाम लगभग साढ़े छह बजे पार्टी कार्यालय पहुंचे। सौराष्ट्र क्षेत्र में एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान होगा।

पार्टी नेता अनिल पटेल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी सहित पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की।’’ प्रधानमंत्री के पार्टी कार्यालय का दौरा और बैठक उनके आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थी।

पटेल ने कहा कि कार्यालय से रवाना होने से पहले, मोदी ने परिसर में एक बेंच पर बैठकर ‘श्री कमलम’ के कर्मचारियों और अपने कुछ पुराने सहयोगियों के साथ अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने इन सभी से पूरी तरह अनौपचारिक तरीके से बात की और उनके परिवारों का हालचाल भी जाना।

उन्होंने कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं को भी अपने साथ बैठने को कहा। इस अनौपचारिक बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल, पाटिल और सांघवी भी शामिल थे।’’ पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए शनिवार को गुजरात पहुंचे मोदी ने रविवार को वेरावल, धोराजी, अमरेली और बोटाद में रैलियों को संबोधित किया। गुजरात में दो चरणों एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022नरेंद्र मोदीBJPआम आदमी पार्टीकांग्रेसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे