लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: शक्ति सिंह गोहिल ने पीएम मोदी के रोड शो पर कहा, "अगर लहर होती तो डेरा न डालना पड़ता, रोड शो न करना पड़ता"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 5, 2022 19:49 IST

कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि गुजरात में कहां है भाजपा की लहर अगर कोई लहर होती तो प्रधानमंत्री को यहां पर डेरा डालना पड़ता।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने पीएम मोदी के रोड शो पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा की कोई लहर नहीं है कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि भाजपा की हवा होती तो पीएम को डेरा नहीं डालना पड़तापीएम का 35 किलोमिटल लंबा रोड शो बता रहा है कि भाजपा की हालत गुजरात में बहुत खराब है

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शाम में शातिपूर्वक संपन्न हो गया। लेकिन आज पूरे दिन विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अहमदाबाद में रोड शो निकालने और कथिततौर से मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया। इस संबंध में सबसे आक्रामक टिप्पणी तृणमूल नेत्री और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की थी। लेकिन मतदान समाप्ति तक कांग्रेस की ओर से भी इस विवाद में प्रतिक्रिया सामने आ गई है। 

कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पीएम मोदी के रोड शो पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि गुजरात में कहां है भाजपा की लहर अगर कोई लहर होती तो प्रधानमंत्री को यहां पर डेरा डालना पड़ता। पीएम के लंबे रोड शो पर सवाल उठाते हुए कांग्रेसी नेता गोहिल ने कहा कि आखिर 35 किलोमीटर लंबा रोड शो क्यों करना पड़ा प्रधानमंत्री को, भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि अगर अब भी गुजरात में कोई लहर है, तो उन्हें यहां डेरा डालने की क्या जरूरत थी? अहमदाबाद में 35 किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जिसके कारण कई लोगों की और फ्लाइट छूट गई। कई लोग अस्पतालों तक नहीं पहुंच सके। चुनाव में मनमोहन सिंह भी पंजाब जाते थे, एक-दो सभाएं करते थे और कांग्रेस सत्ता में आ जाती थी। गुजरात में इक बार भाजपा की कोई लहर नहीं है।

मालूम हो कि पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो पर आपत्ति जताते हुए दिल्ली में जी-20 की तैयारियों के संबंध में केंद्र द्वारा बुलाई बैठक में भाग लेने पहुंची ममता बनर्जी ने भी तीखा हमला बोला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परोक्ष तौर से चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा वीवीआईपी दर्जा रखती है। इस कारण उनके द्वारा किये गये सारे गुनाह माफ हैं। सीएम बनर्जी ने कहा कि वो प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उन्हें कुछ भी करने की छूट है। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPनरेंद्र मोदीमनमोहन सिंहममता बनर्जीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो