लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अरविंद केजरीवाल का ऐलान, 31 दिसंबर 2021 से पहले बकाया बिजली बिल होंगे माफ, मिलेगी फ्री बिजली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 17:39 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर पहुंचे। गुजरात विधानसभा को लेकर जनता से वादा किया है। आम आदमी पार्टी गुजरात में जीत जाती है तो तीन महीने में 300 यूनिट बिजली फ्री की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे अरविंद केजरीवाल ने 31 दिसंबर 2021 से पहले बकाया बिजली बिल माफ करने का एलान किया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल 3 जुलाई को गुजरात दौरे पर आए थे।जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2022 में गुजरात के विधानसभा चुनाव होने हैं।

सूरत: गुजरात में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवालगुजरात के सूरत पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि दिल्ली पंजाब में फ्री बिजली मिल रही है तो गुजरात में भी मिलेगी।

उन्होंने वादा किया कि अगर गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत जाती है तो गुजरात में  फ्री बिजली मिलेगी  ।  इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि  24 घंटे बिजली मिलेगी पॉवर कट नहीं होगा। केजरीवाल ने कहा कि जो भी बिजली कि बकाया बिल 31 दिसंबर 2021 से पहले के हैं उन सभी को माफ कर दिया जाएगा। 

गारंटी न हो पूरी तो अगली बार वोट मत देना- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहली गारंटी हम बिजली के मुद्दे पर ले कर आए हैं, जो गारंटी दे रहे हैं वह पूरी करेंगे अगर पूरी ना हो तो अगली बार वोट मत देना । गौरतलब है कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल 3 जुलाई को गुजरात दौरे पर आए थे। वहीं जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2022 में गुजरात के विधानसभा चुनाव होने हैं।  

इस महीने दूसरी बार गुजरात दौरे पर पहुंचे केजरीवाल 

बता दें कि अरविंद केजरीवाल बुधवार को इस महीने दूसरी बार गुजरात दौरे पर पहुंचे। सूरत में एक मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आम आदमी पार्टी गुजरात में जीत जाती है तो तीन महीने में 300 यूनिट बिजली फ्री की जाएगी। गुजरात में सबको डरा कर रखा गया है। 27 साल से एक ही पार्टी ने राज किया है इसलिए अहंकार आ जाता है। अब गुजरात बदलाव चाहता है।

टॅग्स :गुजरातअरविंद केजरीवालBJPनरेंद्र मोदीअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष