लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, ये विधायक थाम सकता है भारतीय जनता पार्टी का दामन

By महेश खरे | Updated: August 23, 2019 09:51 IST

गुजरातः ओबीसी विधायक भरत ठाकोर के भाजपा में जुड़ने की चर्चा राज्यसभा चुनाव के समय भी उठी थी. तब यह चर्चा काफी गर्म रही कि भरतभाई अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह झाला की राह पकड़ सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के कांग्रेस विधायक भरत ठाकोर क्या निकट भविष्य में भाजपा से नाता जोड़ने वाले हैं?सियासी गलियारों में आज यह सवाल केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भरत ठाकोर की मुलाकात के बाद फिर जीवंत हो उठा है.

गुजरात के कांग्रेस विधायक भरत ठाकोर क्या निकट भविष्य में भाजपा से नाता जोड़ने वाले हैं? सियासी गलियारों में आज यह सवाल केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भरत ठाकोर की मुलाकात के बाद फिर जीवंत हो उठा है. यह मुलाकात हाल ही में गुजरात से राज्यसभा चुनाव जीते जुगल किशोर ठाकोर के फार्महाउस पर गुरुवार को हुई.उल्लेखनीय यह है कि आज जब कांग्रेस के सभी विधायक दिल्ली में हैं, तब बेचराजी से निर्वाचित यह विधायक पार्टी कार्यक्रम से कन्नीकाट कर सांसद मित्र के फार्महाउस पर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर रहे थे.ओबीसी विधायक भरत ठाकोर के भाजपा में जुड़ने की चर्चा राज्यसभा चुनाव के समय भी उठी थी. तब यह चर्चा काफी गर्म रही कि भरतभाई अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह झाला की राह पकड़ सकते हैं.उस समय अल्पेश और धवल ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस विधायकी से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन तब भरत ठाकोर ने इस बात से इनकार कर दिया था कि वे कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं.इस मुलाकात के साथ ही भरत ठाकोर के जल्दी ही केसरिया खेस धारण कर भाजपा में शामिल होने की अटकलें फिर तेज हो गई हैं. कांग्रेस के कार्यक्र म में शामिल होने के बजाय फार्म हाउस पहुंच कर धर्मेंद्र प्रधान से भरत ठाकोर की हुई इस मुलाकात को सियासी गलियारों में काफी गंभीरता से लिया जा रहा है.

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर