लाइव न्यूज़ :

ज्योरादित्य सिंधिया को भरोसा, कांग्रेस जीतेगी गुजरात

By IANS | Updated: December 17, 2017 14:58 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया को भरोसा है कि गुजरात विधानसभा के चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में होंगे क्योंकि वहां की जनता बदलाव चाहती है। 

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भरोसा है कि गुजरात विधानसभा के चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में होंगे क्योंकि वहां की जनता बदलाव चाहती है। 

अपने संसदीय क्षेत्र गुना जाने से पहले सिंधिया ने भोपाल में रविवार सुबह पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि गुजरात की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, उसके सामने वहां की सरकार की विफलताएं हैं। वहीं, कांग्रेस ने हर वर्ग महिला, युवा, छात्र, किसान, मजदूर के लिए अपनी योजना सामने रखी है। लिहाजा वहां कांग्रेस के पक्ष में जनता का समर्थन है।

सिंधिया ने गुजरात चुनाव में पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी की सक्रियता की सराहना की। साथ ही कहा कि राहुल गांधी ने हर वर्ग के लिए काम करने का भरोसा दिलाया है। वहां के लोग भी चाहते है कि सरकार बदले।

सिंधिया ने राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग द्वारा लगाए गए सांसद निधि का उपयोग नहीं करने के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में तीन जिलाधिकारी हैं, उनसे वह ब्योरा ले सकते हैं। मगर दिक्कत यह है कि भाजपा के लोगों की एक ही धारणा है कि 'झूठ बोलो, बार-बार बोलो और जोर से बोलो'। उनकी इस कोशिश से सच्चाई के सामने आने में परेशानी हो सकती है, लेकिन सच्चाई परास्त नहीं हो सकती।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेसगुजरात विधानसभा चुनाव 2017गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017गुजरात चुनावबीजेपीनरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप