लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, 17 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे ये दो दिग्गज नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2022 14:17 IST

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022ः राजू परमार गुजरात से राज्यसभा सदस्य थे और रावल मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार में गृह राज्यमंत्री रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे17 अगस्त को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल होने वाला है।गुजरात कांग्रेस में प्रमुख दलित नेता परमार ने इस बात की पुष्टि की कि वह अगले दो दिनों में पार्टी छोड़ देंगे।

अहमदाबादः गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ पार्टी नेता नरेश रावल एवं राजू परमार ने बुधवार को घोषणा की है कि वे 17 अगस्त को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव इस साल होने वाला है।

परमार पहले गुजरात से राज्यसभा सदस्य थे और रावल मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार में गृह राज्यमंत्री रह चुके हैं। रावल ने कहा, ‘‘ मैने और राजू ने कांग्रेस से त्यागपत्र देने का फैसला किया है। हम 17 अगस्त को एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

हमारे कई समर्थक भी उस दिन भाजपा में शामिल होंगे।’’ गुजरात कांग्रेस में प्रमुख दलित नेता परमार ने इस बात की पुष्टि की कि वह अगले दो दिनों में पार्टी छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि वह भावी योजना के बारे में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देंगे। रावल ने कहा, ‘‘ अब नेता बिना किसी अंदरूनी चर्चा के निर्णय लेते हैं और दूसरों को कमतर होने का अहसास कराते हैं। ’’ 

टॅग्स :गुजरातकांग्रेसBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम