लाइव न्यूज़ :

2015 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन का हिस्सा रहे अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालवीय आप में शामिल, लड़ सकते हैं चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2022 18:11 IST

Gujarat Assembly Elections: अल्पेश कथीरिया भावनगर जिले के गरियाधर कस्बे में आयोजित चुनावी रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण देने की मांग को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन किया था।स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार-मुक्त सुशासन के लिए इस संघर्ष में हम सभी को आगे आना होगा।युवाओं के अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और जेल गए।

भावनगरः गुजरात में 2015 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन का हिस्सा रहे इस समुदाय के एक प्रमुख नेता अल्पेश कथीरिया रविवार को राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

अल्पेश भावनगर जिले के गरियाधर कस्बे में आयोजित चुनावी रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। कथीरिया, पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के संयोजक हैं, जिसने पाटीदार समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का दर्जा और सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण देने की मांग को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन किया था।

कथीरिया के अलावा पीएएएस के सह-संयोजक धार्मिक मालवीय और संगठन के अन्य सदस्यों ने भी ‘आप’ का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने के बाद कथीरिया ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘समाज के लिए, अपने गौरव के लिए, देश के लिए, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार-मुक्त सुशासन के लिए इस संघर्ष में हम सभी को आगे आना होगा।

आपके समर्थन की आवश्यकता है।’’ इस मौके पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं कथीरिया और मालवीय का आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं। दोनों युवा नेता हैं और भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में है। वे जुझारू नेता हैं, जिन्होंने युवाओं के अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और जेल गए।’’ 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालहार्दिक पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी